बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते दिन हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो गए। परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में इस कपल ने अपने लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार शादी कर ली है। निजी समारोह में हुई इस शादी को अंत तक काफी गुप्त रखा गया। ऐसे में शादी से पहले फैंस को कपल की शादी की रस्मों की एक झलक तक देखने को नहीं मिली। इसी बीच अब शादी के बाद सोशल मीडिया रणबीर और आलिया की वेडिंग फोटोज और वीडियोज की बाढ़ आ गई है।
Ranbir Alia Wedding: वरमाला के दौरान रणबीर ने आलिया के सामने टेके घुटने, वायरल हुआ दोनों का ये वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते दिन हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो गए। परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में इस कपल ने अपने लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार शादी कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी क्रम में हाल ही में पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर- आलिया की शादी का एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। वर माला के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में रणबीर और आलिया वरमाला की रस्म पूरी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को रणबीर और आलिया के फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं, साथ ही रणबीर की तारीफ भी कर रहे हैं।
दरअसल, सामने आए वीडियो में वरमाला समारोह के दौरान दूल्हे बने रणबीर के दोस्त उन्हें कंधे पर उठाते दिख रहे हैं। इसके बाद रणबीर ऊपर से ही आलिया को वरमाला पहनाते हैं। लेकिन जैसे ही आलिया की बारी आती है, वह तुरंत नीचे उतर कर उनके सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं वरमाला की रस्म पूरी होने पर रणबीर सबके सामने अपनी लेडीलव को किस भी करते नजर आए।
रणबीर का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बेस्ट हस्बैंड एवर। वहीं एक अन्य ने लिखा, पावर कपल। इसके अलावा कई यूजर्स कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कई उनकी जोड़ी की तारीफ करते नजर आए।
गौरतलब है कि रणबीर और आलिया इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी रचाई। शादी से बाद से ही कपल को उनके फैंस और फिल्मी दुनिया के कई कलाकारों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, पहले आई खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले थे। हालांकि, हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर ने कन्फर्म किया कि कोई रिसेप्शन नहीं होगा।