आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मिस्टर एंड मिसेज कपूर बन चुके हैं। फैंस जितना ही इस कपल की शादी के लिए बेताब थे उतना ही इंतजार वह दोनों की तस्वीरों का कर रहे थे। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं। लोगों को कपल के रूप में आलिया और रणबीर बहुत अच्छे लग रहे हैं। शादी के बाद शाम को दोनों मीडिया के सामने आए और खूब फोटो सेशन कराया। दोनों को देखकर पैपराजी भी बहुत खुश हुए। इसी बीच आलिया और रणबीर के संगीत का वीडियो सामने आया है।
Ranbir Alia Wedding: संगीत पर रणबीर के गले में बांहे डालकर जमकर नाचीं आलिया, मलाइका के गाने पर खूब किया एंजॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 AM IST
सार
अपनी संगीत सेरेमनी में रणबीर और आलिया ने जमकर डांस किया है। दोनों मलाइका अरोड़ा के गाने छइयां-छइयां पर डांस करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन