बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का हाल ही में 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूबा नजर आ रहा है। हाल ही में परिवार के द्वारा ऋषि कपूर की तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूरा कपूर परिवार साथ नजर आया। खास तौर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन को स्पॉट किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके चर्चे लगातार हो रहे हैं।
पिता की तेरहवीं से लौट रहे रणबीर कपूर ने गाड़ी रोक पैपराजी से पूछा हाल, वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से तकरीबन सभी के काम रुके हुए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना काल में भी अपना काम कर रहे हैं। ये लोग न सिर्फ अपना काम कर रहे हैं बल्कि ये सभी लोग इस महामारी के समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में नजर आ रहे हैं। इनमें पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्सेस और पत्रकार शामिल हैं। वहीं ऋषि कूपर की तेरहवीं के आयोजन के दौरान कुछ फोटोग्राफर भी वहां मौजूद थे। ऐसे में रणबीर कपूर इन फोटोग्राफर्स के पास रुके और कुछ ऐसा कहा कि ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल रणबीर कपूर जब पिता ऋषि कपूर की तेरहवीं से लौट रहे थे उस दौरान उनके घर के गेट के पास कुछ फोटोग्राफर्स खड़े हुए थे और उनकी तस्वीरें ले रहे थे। इसी बीच रणबीर कपूर ने गाड़ी रोकी और गाड़ी का शीशा खोला। इस दौरान गाड़ी में आलिया भट्ट भी बैठी हुई थीं। रणबीर ने फोटोग्राफर से पूछा, 'सब ठीक है? मास्क।' इसके बाद पास बैठी आलिया कहती हैं, 'मास्क पहनो आप'।
#RanbirKapoor with #aliaabhatt at #RishiKapoor tervah yesterday . . . #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं रणबीर एक बार फिर पूछते हैं कि ऐसे घूम सकते हो क्या? फोटोग्राफर के जवाब देने के बाद रणबीर उन्हें ध्यान रखने की हिदायत देते हैं और वहां से चले जाते हैं। रणबीर और आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को दोनों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को हुई ऋषि कपूर की तेरहवीं में परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, अरमान जैन, और आदर जैन मां रीमा जैन के साथ शामिल हुए थे।
पढ़ें: सीधे दिल पर लगेगी अनुष्का शर्मा की ये बात, आप भी भूलकर न करें ये गलती