फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी को गेट पर क्यों रोका गया? जानिए वजह

Mon, 22 Jan 2024 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 22 Jan 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt denied entry they reach wrong gate Pm Modi Asked Amitabh Bachchan  for Bandaged hand
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को नजर आईं। इन कलाकारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही के एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अगली पंक्ति में बैठे अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से हालचाल लेते हुए दिखे।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt denied entry they reach wrong gate Pm Modi Asked Amitabh Bachchan  for Bandaged hand
पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

क्लिप में प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर बिग बी का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बिग बी ने अभिषेक बच्चन के साथ उसी भाव से प्रतिक्रिया व्यक्त की। बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री बिग बी के हाथ के बारे में पूछते दिखे, संभवतः वे चोट लगने का संकेत दे रहे थे। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt denied entry they reach wrong gate Pm Modi Asked Amitabh Bachchan  for Bandaged hand
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फिल्मी हस्तियां - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी के अलावा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, उनके पति श्रीराम माधव नेने, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, चिंरजीवी और राम चरण जैसी फिल्मी हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt denied entry they reach wrong gate Pm Modi Asked Amitabh Bachchan  for Bandaged hand
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य वीडियो में, रणबीर, आलिया और रोहित शेट्टी को मंदिर में प्रवेश से कुछ देर के लिए मना कर दिया गया, क्योंकि वे गलत गेट के पास पहुंच गए थे। मशहूर हस्तियों ने शालीनता से अपनी गलती स्वीकार की और प्रवेश के लिए सही गेट की ओर बढ़े। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें  सुरक्षाकर्मी ने जानकारी दे रहे हैं कि वे गलत गेट पर पहुंच गए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Entalks (@viralentalks)

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt denied entry they reach wrong gate Pm Modi Asked Amitabh Bachchan  for Bandaged hand
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

उद्घाटन समारोह से एक और वीडियो सामने आया, जिसमें अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ अयोध्या में राम मंदिर के परिसर में नृत्य करते हुए नजर आ रही हैं। हेमा मालिनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा समारोह देखने को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed