साल 2018 में बॉलीवुड के गलियारों में कई जोड़ियों के दिल टूटे तो कई के जुड़े। कई जोड़ियां एक साथ देर रात स्पॉट हुईं तो किसी ने आंखों ही आंखों में प्यार की सारी कहानी कह दी। कई जोड़ियों ने तलाक के बाद अपना नया दिलबर ढूंढा तो कई ने अवॉर्ड फंक्शन में आकर अफेयर की खबरों को और जोर दिया। तो चलिए आज आपको साल 2018 के उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर ने साल 2018 में खूब सुर्खियां बटोरी।
Best of 2018: फिल्मों से ज्यादा सुर्खियों में रहा 5 जोड़ियों का प्यार, 2 ने कबूला नहीं पर दिए सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबर साल 2018 में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया। खबरों की मानें तो आलिया ने यह प्रपोजल स्वीकार कर लिया और दोनों रिलेशनशिप में है। आलिया और रणबीर ने अभी तक अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। कई मौकों पर दोनों बातों-बातों में अपने रिश्ते के बारे में इशारा जरूर कर चुके हैं लेकिन खुलेआम स्वीकार नहीं किया है। कहा जा रहा है कि दोनों परिवार को रिश्ता मंजूर है और साल 2019 में शादी भी कर सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
बॉलीवुड में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। जहां एक ओर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरों पर महेश भट्ट ने मुहर लगा दी तो वहीं मलाइका और अर्जुन कपूर पर भी दीवानगी दिखाई दे रही है। इन दोनों के अफेयर की खबरें साल 2018 में खूब चर्चा में रहीं। देर रात दोनों को अक्सर डिनर डेट पर देखा जाता है। ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दोनों साल 2019 में शादी कर सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मलाइका को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है।
अरबाज खान-जॉर्जिया
अरबाज खान ने भी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की वजह से साल 2018 में खूब चर्चा में रहे। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 51 के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की हैं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया अगले साल कोर्ट मैरिज करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिश्ते को 'खान'दान ने भी अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव हो या शिल्पा की प्री-दिवाली पार्टी दोनों साथ नजर आए थे।
फरहान अख्तर-शिबानी डांडेकर
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी डांडेकर से अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बात को और हवा उस वक्त और मिली जब फरहान, शिबानी एक साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में नजर आए। फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को स्वीकार तो नहीं किया है लेकिन शिबानी का एक बयान जरूर आया था। शिबानी से जब पूछा गया कि पब्लिक का नजरिया आपकी जिंदगी को कितना प्रभावित करता है। इस पर शिबानी डांडेकर ने कहा - 'यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप कैसे लेते हैं। कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं और कुछ परवाह ही नहीं करते।'