बेबी राहा के जन्मदिन के अवसर पर कल रात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भव्य पार्टी रखी। इस पार्टी में राहा के नाना-नानी सोनी राजदान और महेश भट्ट पहुंचे। वहीं, दादी नीतू कपूर भी पोती के जन्मदिन में रौनक बढ़ाती नजर आईं। इनके अलावा कई फिल्मी सितारे भी पार्टी में नजर आए।
Raha Birthday Bash: रणबीर-आलिया ने धूमधाम से मनाया राहा का जन्मदिन, दादी, नाना-नानी सहित ये सितारे भी पहुंचे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा दो साल की हो गई हैं। कल बुधवार 07 नवंबर को धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया गया। रणबीर और आलिया ने भव्य पार्टी का आयोजन किया, जिसमें राहा के नाना-नानी और दादी के अलावा कई और सितारे शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे बन गए महेश भट्ट
राहा के नाना और लोकप्रिय फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट भी पार्टी में पहुंचे। बर्थडे पार्टी में महेश भट्ट बिल्कुल बच्चे बन गए। उनकी तस्वीर बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इसमें महेश भट्ट पार्टी में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं और कार्टून्स के बीच पोज देते दिख रहे हैं।
गैंग के साथ दादी-नानी की मस्ती
नीतू सिंह और सोनी राजदान भी पार्टी में अपने गैंग के साथ नजर आईं। राहा की नानी सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे और नीतू सिंह अपने गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता भी साथ हैं।
मौसी पूजा भट्ट ने साझा कीं तस्वीरें
रणबीर कपूर और आलिया ने अपनी बिटिया के दूसरे जन्मदिन की पार्टी बहुत शानदार रखी। कार्टून थीम पर आयोजित पार्टी में केक से लेकर डेकोरेशन तक हर इंतजाम खास है। पूजा भट्ट ने बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं।
Apna Adda 24: गीतकार बनने के लिए छोड़ आए अमेरिका में आईटी की नौकरी, कुमार विश्वास की तरह का रखा नाम
करीना-रानी और करण जौहर भी पहुंचे
बर्थडे पार्टी में राहा की बुआ करीना कपूर भी पहुंचीं। इसके अलावा निर्माता करण जौहर अपने बच्चों के साथ नजर आए। वहीं, अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी राहा की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। करण जौहर ने रानी मुखर्जी और करीना कपूर की एक क्यूट वीडियो भी शेयर की।