{"_id":"6252cb59c21a4d04095dc9ca","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-grand-reception-party-will-be-held-at-hotel-tajmahal-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: इस जगह होगा रणबीर-आलिया का ग्रैंड रिसेप्शन, ये खास मेहमान पार्टी में लगाएंगे चार चांद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: इस जगह होगा रणबीर-आलिया का ग्रैंड रिसेप्शन, ये खास मेहमान पार्टी में लगाएंगे चार चांद
इन दिनों सभी की निगाहें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर टिकी हुई हैं। दोनों की शादी की तारीख कन्फर्म हो जाने के बाद अब उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज पर नजर रखी जा रही है। फैंस भी दोनों को मैरिड कपल के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। शादी की तारीख 14 अप्रैल निकली है। शादी के बाद ये कपल ग्रैंड रिसेप्शन की भी प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में शादी के वेन्यू और गेस्ट लिस्ट के बाद अब खबर आ रही है कि इस जोड़े ने रिसेप्शन पार्टी के लिए बहुत ही शानदार जगह चुन ली है।
2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन 17 अप्रैल को हो सकता है। इसके लिए दोनों ने मुंबई के आलीशान होटल ताजमहल पैलेस को चुना है। ये पार्टी होटल ताज के सी-फेसिंग बॉलरूम में होगी। रात 9 बजे से पार्टी की शुरुआत होगी। इस ग्रैंड रिसेप्शन में रानी मुखर्जी, कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई मेहमानों के नाम शामिल हैं।
3 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया की गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, मनीष मल्होत्रा, फराह खान, इम्तियाज अली, गौरी शिंदे, मसाबा गुप्ता, दीपिका पादुकोण समेत अन्य सितारों के भी नाम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया अपने रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी। हालांकि पहले खबरें यह भी थीं कि कपल शादी के बाद हनीमून पर स्विट्जरलैंड जा सकता है, लेकिन फिलहाल दोनों ने काम की वजह से हनीमून कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट ने दोनों की शादी की बात को कन्फर्म किया था। उन्होंने बताया था कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। रणबीर के बांद्रा वाले घर में रिंग सेरेमनी होगी उसके बाद 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी का भी आयोजन होगा। प्री वेडिंग फंक्शन के लिए कपूर परिवार के घर के पास का ही वेन्यू डिसाइड हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।