वेलेंटाइन डे का इंतजार पूरी दुनिया में लोग ब्रेसब्री से कर रहे थे। आज वेलेंटाइन डे पर कपल एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स भी अपने पार्टनर के साथ इंजॉय कर रहे हैं। कुछ स्टार्स ने इस दिन के लिए खास प्लानिंग भी कर रखी थी। लेकिन अभी भी कुछ सेलेब्स हैं जिनके बीच सब कुछ ठीक नहीं लग रहा। और ऐसे में एक कपल है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।
गली बॉय की स्क्रीनिंग में ऐसा क्या हुआ जो बाहर निकलते ही कार में लड़ पड़े रणबीर और आलिया
बीती रात 'गली बॉय' फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। इसमें शिरकत करने के लिए आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर भी पहुंचे। इस बीच दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे बहस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि आलिया और रणबीर कपूर कार में बैठे हुए हैं। आलिया और रणबीर कार की पीछे वाली सीट बैठकर पहले बात करते हैं और फिर ये बातचीत धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। आलिया के एक्सप्रेशन के देखकर लग रहा है दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। वीडियो में रणबीर, आलिया को कुछ समझाते भी नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियो...
A post shared by insta bollywood.fc (@instabollywood.fc) on
इससे पहले भी दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर अनबन करते हुए नजर आए थे। उस वीडियो में आलिया, रणबीर कपूर से कुछ बात करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन वह उनकी नहीं सुन रहे हैं और आगे-आगे चल रहे थे।
बता दें कि आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' रिलीज हो गई है। इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।
