{"_id":"5cc46d68bdec22076e318ffe","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-spotted-a-movie-date-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट को फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' दिखाने ले गए रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट को फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' दिखाने ले गए रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 27 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के जुहू थिएटर में एक मूवी डेट पर स्पॉट हुए। दोनों बीते शुक्रवार रिलीज हुई मार्वल सीरीज की 'एवेंजर्स एंडगेम' देखने गए थे। रणबीर-आलिया के अलावा यहां कई फिल्मी स्टार्स जिनमें जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना संग नजर आए थे।
2 of 4
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
बात करे रणबीर-आलिया की तो दोनों इस दौरान कैजुअल लुक में फिल्म देखने पहुंचे थे। आलिया ने हल्के नीले रंग का स्लीवलेस टॉप जीन्स के साथ पहना हुआ था। साथ ही अभिनेत्री ने डेनिम की जैकेट भी ली हुई थी। रणबीर ने जीन्स के साथ चैक की शर्ट और काले रंग की कैप भी पहनी हुई थी।
3 of 4
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
बता दें कि फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों काम कर रहे हैं और तब से इनके अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। वहीं, दोनों ने अभी इस रिलेशनशिप पर खुलकर कोई बात नहीं की है। खबर है कि फिल्म इस साल 27 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर संग काम करने पर आलिया ने हाल ही में कहा था 'मेरी हमेशा से इच्छा थी कि मैं रणबीर के साथ फिल्म करूं क्योंकि मुझे उनकी एक्टिंग बहुत पसंद है, मेरे हिसाब से वह एक बहुत अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि ईमानदार भी हैं, उनकी आखों में बहुत मासूमियत है, अगर आप उनके साथ काम कर रहे हैं तो वह हमेशा काम में ईमानदारी दिखाते हैं, रील और रियल लाइफ में रणबीर का बिल्कुल अलग-अलग व्यक्तित्व हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।