{"_id":"5a7414554f1c1b82268b7be7","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-starts-training-session-at-israel-for-brahmastra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस काम के लिए आलिया को लेकर सात समंदर पार पहुंचे रणबीर, वायरल हो गई तस्वीर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस काम के लिए आलिया को लेकर सात समंदर पार पहुंचे रणबीर, वायरल हो गई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग की तैयारियों में काफी बिजी हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। इसी बीच इन दोनों की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें यह दोनों स्पेशल ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Ranbir Alia
खबरों की मानें तो यह तस्वीर इजरायल की है जहां पर यह दोनों एक्टर्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर सफेद टी शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आलिया सफेद स्पैगटी के साथ लॉग श्रग पहने हुई हैं।
#Brahmastra Ranbir Kapoor and Alia Bhatt training with Ido Portal in movement and scene design pic.twitter.com/UQcD7cT4UX
— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) January 3, 2018
Ranbir Alia
इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म के ऐलान के बाद ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। ऐसी खबरें आ रही थी कि अयान इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग इजरायल की बजाय जॉर्डन में करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia
कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 150 करोड़ तक जा सकता है। वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है यह फिल्म 2019 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इसके साथ ही इस फिल्म में टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय निगेटिव रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Ayan Mukerji
इस फिल्म के बारे में फिल्ममेकर अयान मुखर्जी का कहना है - 'यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म से मेरी बहुत सारी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करें। जितनी बड़ी इस फिल्म की कास्ट है उससे ज्यादा बड़ी हिट हो।'