गॉसिप गलियारों में बातें शुरू हो गई हैं कि हाल ही में हुई 'संजू' की सक्सेस पार्टी में रणबीर अकेले आए। आलिया साथ नहीं आईं। इस सो कॉल्ड लव स्टोरी का नया ट्विस्ट है वाणी कपूर। जी हां वही वाणी कपूर जो यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' में रणबीर कपूर की हीरोइन हैं। दोनों की मेल मुलाकातें शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही रणबीर आपको दिखने लगेंगे वाणी कपूर के साथ गलबहियां करते हंसते-खिलखिलाते और हाथों में हाथ डाले फोटो खिंचाते।
रणबीर की लाइफ में आलिया की जगह आई यह 'कपूर' लड़की, जल्द बदल जाएगा परफ्यूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब गॉसिप मिल में शुरू हो जाएंगी खबरें एक नए अफेयर की। इंडस्ट्री में ये बात आम चर्चा का विषय बन चुकी है कि रणबीर किसी एक जगह टिकते नहीं हैं। खुद रणबीर ने इस बात को माना है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने ये स्वीकारा था कि उनके रिश्ते जो भी हैं जैसे भी हैं बस छह आठ महीने के होते हैं और वो भी फिल्म के पूरी होने तक। रणबीर कहते हैं इससे उनको फिल्म में अपना किरदार निभाने में मदद मिलती है।
हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रणबीर और आलिया के बीच बात कितने आगे तक पहुंच चुकी है। दोनों के साथ घूमनेए उठने-बैठने से लेकर बात करने की तस्वीरों और खबरों से अखबारों के पन्ने और सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इससे पहले जग्गा जासूस में रणबीर की को-स्टार रहीं कटरीना कैफ के साथ भी उनके रिलेशनशिप की खबर उड़ी थी। आलम ये था कि लोग और उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' के बारे में कम और उन दोनों के लव रिलेशन के बारे में ज्यादा सवाल जवाब कर रहे थे। रणबीर इन सवालों से इतना त्रस्त हो गए थे कि एक बार तो उनकी मीडिया के लोगों से झड़प भी हो गई थी। कुछ ऐसा ही रणबीर के साथ फिल्म 'बर्फी' के दौरान भी हुआ था। हर कोई उनके और प्रियंका चोपड़ा के रिलेशन में होने की बात कर रहा था। जब 'तमाशा' बन रही थी तो ऐसा ही रणबीर और दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। दीपिका ने तो सब कुछ इतना सीरियसली लिया कि अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम के पहले अक्षर आर का टैटू तक बनवा लिया। लोगों को भी लग रहा था कि ये जोड़ी जल्दी ही सेटल हो जाएगी। इस सब के बीच रणबीर कपूर ने एक ब्रहमास्त्र छोड़ा और गॉसिपबाज सब कुछ छोड़ आलिया और रणबीर की बातें करने लगे।