फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले बॉबी देओल को बड़ा झटका, नेटफ्लिक्स ने इसलिए रोक दी नई फिल्म की रिलीज

Mon, 20 Nov 2023 01:55 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Nov 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Film Animal Actor Bobby Deol movie Penthouse will not release ott platform netflix denied
बॉबी देओल की फिल्म ‘पेंट हाउस’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘आश्रम’, ‘क्लास ऑफ 83’ और ओटीटी ओरिजिनल फिल्म ‘लव हॉस्टल’ से सुर्खियों में लौटे अभिनेता बॉबी देओल की एक और ओटीटी ओरिजिनल फिल्म ‘पेंट हाउस’ को रिलीज करने से नेटफ्लिक्स ने मना कर दिया है। बॉबी की पिछली फिल्म ‘लव हॉस्टल’ जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म ‘पेंटहाउस’ का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है और चर्चाओं की मानें तो नेटफ्लिक्स को ये फिल्म वैश्विक स्तर की नहीं लगी, जिसके बाद उसने इसे रिलीज करने से इंकार कर दिया।

Ranbir Kapoor Film Animal Actor Bobby Deol movie Penthouse will not release ott platform netflix denied
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स के शेयर बीते साल बहुत तेजी से गिरे थे, जिसके बाद कंपनी ने अपनी मौजूदा योजनाओं की फिर से पड़ताल शुरू की। ओटीटी ने कुछ ऐसी फिल्मों को बनाने की अपनी मंजूरी को वापस लेने फैसला किया जो उनके वैश्विक मानकों को पूरा नहीं करती थीं। इन प्रोजेक्ट में दिवाकर बनर्जी की फिल्म 'टीज', अनुराग कश्यप की 'मैक्सिमम सिटी' की हिंदी रीमेक और ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों से पहले की कहानी एक वेब सीरीज भी शामिल है। यही नहीं नेटफ्लिक्स ने जिन योजनाओं को मंजूरी भी दी, उनके बजट भी काफी कम कर दिए गए। 

Ranbir Kapoor Film Animal Actor Bobby Deol movie Penthouse will not release ott platform netflix denied
फिल्म एनिमल - फोटो : social media

पहले की सूचनाओं के मुताबिक फिल्म 'पेंटहाउस' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है इस सीरीज की कहानी छह किरदारों के इर्द गिर्द  घूमती है। फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और नेटफ्लिक्स की टीम ने जब ये फिल्म देखी तो उन्हें इसमें ऐसा कुछ नजर नहीं आया जो नेटफ्लिक्स के वैश्विक ग्राहकों को अपनी तरफ खींच सके। फिल्म में बॉबी देओल का सबसे अहम किरदार है। उनकी एक और फिल्म ‘एनिमल’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है।
Anupriya Goenka: पारिवारिक परिशानियों से जूझ रही हैं अनुप्रिया गोयनका, अभिनेत्री ने निजी जीवन पर की खुलकर बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Film Animal Actor Bobby Deol movie Penthouse will not release ott platform netflix denied
अब्बास मस्तान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान का कहना है, 'हमने फिल्म पूरी करके इसके निर्माताओं को सौंप दी है। अब ये उन पर निर्भर करता है कि वे इसे किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करते हैं। हमने भी सुना है कि फिल्म के निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स से इसके अधिकार वापस ले लिए हैं और उनकी जियो सिनेमा से बातचीत चल रही है।'
Bollywood: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, लिस्ट में एंट्री लेने के लिए तैयार रणबीर कपूर की एनिमल

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Film Animal Actor Bobby Deol movie Penthouse will not release ott platform netflix denied
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'पेंटहाउस' की कहानी में असल ट्विस्ट तब आता है जब एक औरत की अचानक से लाश मिलती है जिसके बाद फिल्म के ये सभी छह किरदार एक दूसरे पर शक करने लगते हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल, शरमन जोशी,मौनी रॉय, वलुश्चा डिसूजा और मंजरी फडनीस की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस बारे में नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके आधिकारिक वक्तव्यों की अभी प्रतीक्षा है।
Pakistani Celebs: इंडियन स्टार्स को लेकर बिगड़े इन पाक सेलेब्स के सुर,कभी फिल्म तो कभी एक्टिंग को बनाया निशाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed