फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal 512 Cr: ‘एनिमल’ के सामने अब थियेटर बचाने की चुनौती, तीसरे वीकएंड की शानदार कमाई से दिलचस्प हुआ मामला

Mon, 18 Dec 2023 09:06 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Dec 2023 09:06 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor film animal collection third weekend is impressive looking to lokc horns with dunki and salaar
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश में सिनेमाघरों की संख्या सीमित होन के चलते इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प हालात बनते दिख रहे हैं। इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की फिल्म ‘सालार’ रिलीज हो रही हैं। तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे सप्ताहांत अच्छा कारोबार करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 512 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन करीब शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 15 करोड़ रुपये कमाए।


nimal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Ranbir Kapoor film animal collection third weekend is impressive looking to lokc horns with dunki and salaar
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

500 करोड़ कमाने वाली चौथी हिंदी फिल्म
हिंदी सिनेमा के इतिहास में फिल्म ‘एनिमल’ से पहले सिर्फ तीन हिंदी फिल्में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकी हैं। ये तीनों फिल्में इसी साल 2023 में रिलीज हुईं ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ हैं। फिल्म ‘पठान’ ने अपनी रिलीज के 22वें दिन ये आंकड़ा छुआ था, ‘गदर 2’ को पांच सौ करोड़ रुपये कमाने में 24 दिन लगे थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज पांच सौ करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड फिल्म ‘जवान’ के पास है जिसने रिलीज के 13वें दिन ही ये धमाकेदार कमाई पूरी कर ली थी।
Sunday Box Office Report: तीसरे रविवार 'एनिमल' ने मारी ऊंची छलांग, 'सैम बहादुर' भी हुई मालामाल

Ranbir Kapoor film animal collection third weekend is impressive looking to lokc horns with dunki and salaar
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन से ही रेस में आगे
1 दिसंबर को रिलीज हुई संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले ही दिन 63.80 करोड़ रुपये कमाकर बड़ा धमाका किया था। फिल्म पहले सात दिनों में ही 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने में कामयाब रही। पहले हफ्ते में फिल्म ने 337.58 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। रिलीज के दूसरे सात दिन में फिल्म 139.26 करोड़ रुपये कमाने कामयाब रही। फिल्म ने तीसरे सप्ताहांत करीब 36.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
Exclusive: आजमगढ़ से निकले नासा वैज्ञानिक की बनने जा रही बायोपिक, भारतीय युवाओं के लिए शुरू किया स्टार्टअप

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor film animal collection third weekend is impressive looking to lokc horns with dunki and salaar
डंकी-सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुरुवार से ‘डंकी’ से मुकाबला
एडल्ट सर्टिफिकेट पाने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के रिलीज के 17वें दिन ही 500 करोड़ रुपये सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लेना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब इस फिल्म का असली संघर्ष इस हफ्ते शुरू होने वाला है। गुरुवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘डंकी’ और शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘सालार’ के लिए हो रही सिनेमाघरों की ताबड़तोड़ बुकिंग के चलते फिल्म ‘एनिमल’ की स्क्रीन्स संख्या में जबर्दस्त कमी होने जा रही है। फिल्म के पास अभी तीन दिन अपनी कमाई को बढ़ाने के और हैं, इसके बाद इसका चौथा सप्ताहांत फिल्म की लाइफटाइम कमाई के निर्णायक साबित होने वाला है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor film animal collection third weekend is impressive looking to lokc horns with dunki and salaar
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
500 करोड़ी टॉप 5 फिल्में
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ कमाने वाली फिल्में
फिल्म कुल घरेलू कमाई 500 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिन
जवान (2023  643.87 13
एनिमल (2023)*  512.94 17
पठान (2023) 543.05 22
गदर 2 (2023) 525.45 24
बाहुबली 2 हिंदी (2017)  510.99 34

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed