{"_id":"5b08ff3d4f1c1bb36e8b4ad0","slug":"ranbir-kapoor-film-sanju-new-poster-release-paresh-rawal-looks-like-sunil-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब तक का सबसे जानदार पोस्टर, 'संजू' के बुरे दिनों में कुछ इस तरह बेटे को संभालते थे सुनील दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब तक का सबसे जानदार पोस्टर, 'संजू' के बुरे दिनों में कुछ इस तरह बेटे को संभालते थे सुनील दत्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Sanju poster
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। बीते सभी पोस्टर में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े सभी लुक और किरदार को दिखाया गया था। वहीं अब इस फिल्म में 'संजू' के साथ बाकी किरदारों के लुक को भी एक-एक करके पोस्टर के साथ रिवील किया जा रहा है। इस कड़ी में 'संजू' फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में संजय दत्त पापा सुनील दत्त के साथ नजर आ रहे हैं।
sanjay dutt and sunil dutt
इस पोस्टर में संजय दत्त और सुनील दत्त की केमिस्ट्री दिखाई गई है। 'संजू' फिल्म में परेश रावल सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं रणबीर कपूर संजय दत्त का। पोस्टर में रणबीर कपूर डरे हुए हैं और उन्हें परेश रावल ने अपने गले लगाया हुआ है। यह पोस्टर इस बात का भी गवाह है कि कैसे बुरे दिनों में सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को संभाला था।
#sanju is a father-son story. Meet the father today - Paresh Rawal. Had fun working with him. #RanbirKapoor @VVCFilms @foxstarhindi @SirPareshRawal pic.twitter.com/GXWYaNBvm3
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 26, 2018
sanju poster
इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में रणबीर कपूर के साथ सोनम नजर आ रही थीं। इस फिल्म में सोनम कपूर संजय दत्त की गर्लफ्रेंड टीना मुनीम का किरदार निभा रही हैं। इस पोस्टर में टीना मुनीम और संजय दत्त की बॉन्डिंग को दिखाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju poster
इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में जेल में संजय दत्त के उस लुक को दिखाया गया था जब वह पहली बार 18 महीने जेल में रहे थे। पोस्टर में रणबीर कपूर के लंबे बाल और हाथ में लगी हथकड़ी संजय दत्त के हूबहू लुक को दर्शा रही थी। इससे पहले संजय दत्त के कई लुक को पोस्टर के जरिए लोगों तक राजकुमार हिरानी ने पहुंचाने की कोशिश की हैं। जिसमें पहली फिल्म रॉकी से लेकर मुन्नाभाई तक के किरदार शामिल हैं।
विज्ञापन
sanju
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना और जिम सरभ हैं।