{"_id":"5d78946f8ebc3e014472097f","slug":"ranbir-kapoor-may-work-with-kabir-singh-director-sandeep-reddy-vanga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर कर सकते हैं 'कबीर सिंह' के निर्देशक संग अगली फिल्म, क्राइम ड्रामा पर आधारित होगी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर कर सकते हैं 'कबीर सिंह' के निर्देशक संग अगली फिल्म, क्राइम ड्रामा पर आधारित होगी कहानी
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranbir kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत में इस वक्त के सबसे बड़े सितारे रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। यशराज फिल्म्स की शमशेरा और धर्मा व फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म ब्रह्मास्त्र इन्हीं दोनों पर रणबीर कपूर काफी समय से व्यस्त हैं। इसी बीच खबरें यह आ रही हैं कि साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म यानी कबीर सिंह निर्देशित कर चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अब रणबीर कपूर के साथ काम कर सकते हैं।
2 of 4
sandeep reddy vanga
- फोटो : social media
जी हां, सूत्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात हो चुकी है और संदीप अपनी कहानी रणबीर को सुना चुके हैं, जो रणबीर कपूर को पसंद भी आई है। सूत्र के अनुसार पता चला है कि संदीप ने फिल्म निर्माता और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार से भी मुलाकात कर इस फिल्म की कहानी पर चर्चा की, जिसके बाद भूषण इसे प्रोड्यूस करने के लिए तैयार भी हो गए हैं। दोनों की मुलाकात के बाद निष्कर्ष यही निकला कि दोनों की पसंद रणबीर ही हैं।
3 of 4
Ranbir Kapoor
- फोटो : file photo
कहानी की बात की जाए तो फिल्म की कहानी एक क्राइम ड्रामा बताई जा रही है। खैर अभी तक रणबीर ने फिल्म करने की हामी नहीं भरी है, अभी रणबीर ने बस कहानी सुनी है। सूत्र आगे बताते हैं कि रणबीर ने फिल्मकारों को यह साफ कर दिया है कि अगर वह फिल्म करने के लिए हामी भरते हैं, तब भी वह एक दम इस पर काम शुरू नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranbir kapoor
- फोटो : file photo
अभी वह फिल्म शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका कुछ शेड्यूल वह लद्दाख में शूट करके आए हैं। इसके बाद रणबीर फिर ब्रह्मास्त्र का बचा हुआ शूट नवंबर में एक बार फिर वाराणसी जाकर खत्म करेंगे। वहीं इन दोनों फिल्मों के बाद उनके पास लव रंजन की अगली फिल्म भी है, जिसमें वह काफी समय बाद दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इन्हीं तीनों फिल्मों को खत्म करने के बाद वह किसी फिल्म पर काम शुरू कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।