{"_id":"5d7788e08ebc3e93a45fbe24","slug":"virat-kohli-character-will-see-in-sonam-kapoor-the-zoya-factor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है 'विराट कोहली'? लुक वायरल, जानिए खबर की असली सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है 'विराट कोहली'? लुक वायरल, जानिए खबर की असली सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 10 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Zoya Factor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर की वजह से चर्चा में हैं। क्रिकेट की इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म का एक प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म में 'विराट कोहली' का किरदार देखने को मिल सकता है। जानिए क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई।
Trending Videos
2 of 5
the zoya factor
- फोटो : file photo
दरअसल, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म द जोया फैक्टर से जुड़ा एक प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में टिक टॉक स्टार गौरव अरोड़ा भारतीय क्रिकेट टीम की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं उनके लुक को देखकर कहा जा सका है कि फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का किरदार कर रहे हैं। गौरतलब है कि गौरव अरोड़ा टिक टॉक पर विराट कोहली के हमशक्ल के नाम से मशहूर हैं। उनकी शक्ल बहुत हद तक विराट कोहली से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
प्रोमो वीडियो में जिस तरह का गौरव अरोड़ा का लुक और स्टाइल है उससे ये जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म जोया फैक्टर में विराट कोहली का किरदार देखने को मिल सकता है। वहीं इस प्रोमो वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम कपूर ने बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अब सारे क्रिकेटर के गुडलक का है एक ही राज- जोया सोलंकी।' सोनम कपूर के इस प्रोमो वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म द जोया फैक्टर में सोनाम कपूर के अलावा दलकीर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 'द जोया फैक्टर' की कहानी इसी नाम से 2008 में आये अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है। कहानी जोया की है, जिसे 2011 के वर्ल्ड कप मैच के दौरान टीम का लकी फैक्टर समझा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
'द जोया फैक्टर' को अभिषेक शर्मा ने निर्देशन किया है। अपनी फिल्म को लेकर सोनम ने कहा था, 'मेरा नाम सोनम है, उसका मतलब लकी ही होता है। जब मैं पैदा होने वाली थी उसी वक्त मेरे पिता का सबसे अच्छा वक्त आया था। राम लखन और तेजाब जैसी फिल्में की थी उन्होंने। इसलिए मेरा परिवार मुझे अपने लिए बहुत लकी मानता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X