सब्सक्राइब करें

खिलजी' हो या 'गली ब्वॉय', रणबीर कपूर ने छोड़ीं 5 ऐसी फिल्में, जिनसे सुपरस्टार बन गए रणवीर सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 18 Feb 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor mistakes made Ranveer Singh bollywood superstar
Ranveer Singh and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड का वो चमकता सितारा हैं जिनकी चमक से फिल्म इंडस्ट्री रोशन है। दोनों स्टार्स ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि कुछ ऐसी फिल्में है जिनके ऑफर्स रणबीर के ठुकराने के बाद ही रणवीर सिंह को मिले। इनमें से एक फिल्म हाल ही में रिलीज 'गली ब्वॉय' है। 

Ranbir Kapoor mistakes made Ranveer Singh bollywood superstar
Ranveer And Ranbir - फोटो : file photo

कहा जाता है फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर चाहती थीं कि 'गली ब्वॉय' फिल्म रणबीर कपूर ही करें हालांकि यह फिल्म बाद में रणवीर सिंह की झोली में गिरी। इस फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। महज 4 दिन में यह फिल्म 72 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इससे पहले भी जोया और रणवीर एक साथ 'दिल धड़कने दो' फिल्म में काम कर चुके हैं। 

Ranbir Kapoor mistakes made Ranveer Singh bollywood superstar
Ranveer and Ranbir - फोटो : file photo

'द एशियन एज' वेबसाइट के मुताबिक 'दिल धड़कने दो' फिल्म के लिए भी जोया की पहली पसंद कपूर खानदान के भाई बहन थे। जोया चाहती थीं कि रणबीर और करीना कपूर खान इस फिल्म को करें, ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भाई-बहन का रोल निभाया और फिल्म सुपरहिट रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor mistakes made Ranveer Singh bollywood superstar
Ranveer Singh deepika - फोटो : social media

रणवीर सिंह के लिए साल 2018 बेहद शानदार रहा। इस साल रणवीर के नाम दो सुपरस्टार फिल्मों का ताज जुड़ा जिसमें एक तो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' है और दूसरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत'। कहा जाता है कि रणवीर सिंह की इन दोनों फिल्मों में से एक फिल्म 'पद्मावत' पहले भंसाली ने रणबीर कपूर को ऑफर की थी। रणबीर ने इसे करने से इंकार कर दिया जिसकी वजह रणबीर कपूर का फैसला है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor mistakes made Ranveer Singh bollywood superstar
ranbir kapoor - फोटो : file photo

दरअसल, रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद रणबीर ने भंसाली के साथ काम न करने का फैसला किया। खबरों की मानें तो भंसाली ने 'पद्मावत' के अलावा 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' भी है। एक तरह से यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर ने उन फिल्मों को ठुकराया है जिन्हें अंजाम देकर आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed