{"_id":"5b1232f64f1c1bf96e8b5e99","slug":"ranbir-kapoor-neice-samara-kapoor-is-social-media-secret-star-now-here-is-the-proof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया की सीक्रेट सुपर स्टार हैं रणबीर की भांजी, वीडियो देखेंगे तो तैमूर को भूल जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया की सीक्रेट सुपर स्टार हैं रणबीर की भांजी, वीडियो देखेंगे तो तैमूर को भूल जाएंगे
Sat, 02 Jun 2018 11:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Samara Kapoor
- फोटो : Instagram/Neetu Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की भांजी समारा स्टार किड की श्रेणी में नहीं आती हैं। तैमूर की तरह वह मीडिया के स्कैनर में भी नहीं हैं। मगर यह बात पक्की है कि वह सोशल मीडिया की सीक्रेट सुपरस्टार हैं। नानी नीतू कपूर ही नहीं बल्कि रणबीर और ऋषि कपूर के फैनक्लब अकाउंट से अक्सर सामारा के दिलचस्प वीडियोज अपलोड करती हैं। कभी वह मां रिद्धिमा के साथ पुश-अप्स करती दिखती हैं, तो कभी मामू रणबीर की तरह पोज देते हुए। अब उनका ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख साफ है कि यह नन्ही परी को गायिकी का भी शौक है।
2 of 5
Samara Kapoor
- फोटो : Instagram/Neetu Kapoor
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर नातिन समारा का एक वीडियो डाला है जिसमें वह फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का गाना नचदी फिरा गा रही हैं।
सिर्फ हिन्दी नहीं, समारा की प्लेलिस्ट में अंग्रेजी गाने भी हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था जिसमें वह मेगन ट्रेनर का गाना 'यू माइट हैव मॉम' पर लिप सिंक करती दिख रही हैं। इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।
ऋषि कपूर की तरह उनकी नातिन समारा भी देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं, वह भी क्यूट तरीके से। वह दिल्ली में अपनी मां रिद्धिमा और पापा भरत साहनी के साथ रहती हैं। ठंड के वक्त शहर में स्मॉग की वजह से समारा बहुत परेशान हुईं। इसलिए उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए लोगों से अपील की। खुद वीडियो रिकॉर्ड कर उन्होंने कहा, 'यह मेरा एंटी पॉल्यूशन कैंपेन है। मुझे कफ है...इसलिए, ज्यादा पौधे लगाएं और प्रदूषण कम करें। आप सबको प्यार। फिर मिलते हैं।
समारा अपने मामा रणबीर कपूर से भी ज्यादा कूल हैं। वह रणबीर की जबरा फैन भी हैं। चाहें उनके डांस स्टेप्स हो या उनके पोज, समारा उन्हें फॉलो करनी की पूरी कोशिश करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।