{"_id":"5cd98343bdec22070b2730e0","slug":"ranbir-kapoor-playing-virtual-reality-glasses-with-childrens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग से समय निकाल इन बच्चों से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग से समय निकाल इन बच्चों से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 13 May 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रह्मास्त्र और शमशेरा जैसी एक्शन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे रणबीर कपूर, फिल्म संजू के बाद से मीडिया की नज़रों से काफी दूर हैं। लेकिन यह दूरी बीते रविवार के दिन हुए एक इवेंट ने खत्म की।
2 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
यह इवेंट खास तौर पर बच्चों के अंदर स्पोर्ट्स की अहमियत बढ़ाने के लिए रखा गया, जहां के चीफ गेस्ट रहे रणबीर कपूर। रणबीर स्पोर्ट्स को लेकर हमेशा आगे खड़े रहते हैं और अक्सर रविवार को अन्य सितारों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नज़र आते हैं।
3 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
रणबीर ने फिर बच्चों के साथ मिलकर वर्चुअल रियलिटी ग्लासेज पहन क्रिकेट भी खेला। बच्चे भी रणबीर को देख बहुत खुश हुए और साथ मिलकर उन्होंने भी क्रिकेट खेला। इसके बाद रणबीर ने सभी बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें तोहफे भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
इसके अलावा रणबीर इन दिनों अपने पिता की बीमारी को लेकर भी परेशान रहे हैं। उनके पिता ऋषि कपूर काफी समय से न्यूयॉर्क में हैं, जहां उनके कैंसर का इलाज किया जा रहा था। अब वह ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत वापसी करेंगे। रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने भी अमेरिका में रणबीर के पापा मम्मी से दो दिन पहले मुलाकात की।
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के अलावा, रणबीर लव रंजन की अगली फिल्म में दीपिका के साथ ही नज़र आएंगे। इनके साथ फिल्म में अजय देवगन और तबू भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।