फिल्म 'राजी' एक्ट्रेस आलिया भट्ट का 15 मार्च को 26वां जन्मदिन था। अभिनेत्री ने भी इस खास मौके पर रिश्तेदारों और मीडिया के सामने केक काटा। इस दौरान उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी अचानक उनके घर पहुंचे थे। कुल मिलाकर आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं रही। इस बीच सबके जहन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर रणबीर ने इस खास दिन पर आलिया को क्या गिफ्ट दिया।
रणबीर कपूर ने अब दिया आलिया भट्ट को जन्मदिन का ये खास तोहफा, जानकर होगी फैन्स को जलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार रणबीर कपूर ने आलिया को इस खास मौके पर बहुत प्यारा गिफ्ट दिया है। गिफ्ट जानकर आलिया बहुत खुश हैं, लेकिन उनके फैन्स को इससे जलन हो सकती है। बता दें कि रणबीर ने आलिया का ख्याल रखते हुए उन्हें गिफ्ट में एक ट्रिप प्लान दिया है। यानी रणबीर ने एक रोमांटिक ट्रिप प्लान की है जो अमेरिका के कॉलोराडो के ऐस्पेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में होगी। इस ट्रिप की खास बात यह है कि यह चर्चित कपल इस दौरान एक-दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगा।
बता दें कि इससे पहले रणबीर ने आलिया के घर पर बर्थडे विश करने के बाद डिनर किया था और देर रात तक वहीं पर रुके थे। आलिया के पिता महेश भट्ट बेटी के बर्थडे पर काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने बेटी को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई भी दी। मीडिया के कैमरों के सामने महेश डांस भी करते नजर आए थे। इस दौरान महेश भट्ट ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी।
View this post on Instagram
Sunshine mixed with a bit of magic. 🌸🌸🌸🌸🌸 Happy Birthday Alia. 💕
A post shared by Mahesh Bhatt (@maheshfilm) on Mar 14, 2019 at 7:47pm PDT
इन दिनों आलिया और रणबीर अपनी-अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी हैं। एक फिल्म में दोनों एक साथ भी नजर आने वाले हैं। यह पहली बार हैं जब रणबीर और आलिया किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
वहीं, आलिया की बड़ी बहन और अभिनेत्री पूजा भट्ट गिफ्ट लेकर उन्हें जन्मदिन विश करने उनके घर पहुंचीं। अभिनेत्री यहां पिंक-ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने छोटी बहन आलिया के सुनहरे भविष्य के लिए दुआएं दी।
गौरतलब है कि आलिया के सबसे अच्छे दोस्त और गुरु कहे जाने वाले करण जौहर भी इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। अपनी फिल्मों के अलावा अपने कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाले फिल्म मेकर करण यहां आलिया की बर्थडे पार्टी में ब्लू और व्हाइट शेड की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे।