{"_id":"5cc4b21cbdec2207786b7e70","slug":"ranbir-kapoor-rejected-movies-ranveer-singh-make-bollywood-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर की छोड़ीं इन 5 फिल्मों में काम कर सुपरस्टार बन गए रणवीर, एक ने तो 500 करोड़ से ज्यादा कमाए थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की छोड़ीं इन 5 फिल्मों में काम कर सुपरस्टार बन गए रणवीर, एक ने तो 500 करोड़ से ज्यादा कमाए थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh & Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह बॉलीवुड का वो चमकता सितारा हैं जिनकी चमक से फिल्म इंडस्ट्री रोशन है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि कुछ ऐसी फिल्में है जिनके ऑफर्स रणबीर कपूर के ठुकराने के बाद ही रणवीर सिंह को मिले। इनमें से एक फिल्म कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई थी।
2 of 5
Ranveer Singh and Ranbir Kapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर जोया अख्तर पहले रणबीर कपूर को इस फिल्म में लेना चाहती थीं। लेकिन किन्हीं वजहों से बात नहीं बन पाई और ये फिल्म रणवीर सिंह को मिल गई। इस फिल्म के लिए रणवीर की काफी तारीफ हुई और फिल्म ने अच्छी कमाई की।
3 of 5
Ranbir Kapoor
'द एशियन एज' वेबसाइट के मुताबिक 'दिल धड़कने दो' फिल्म के लिए भी जोया की पहली पसंद कपूर खानदान के भाई बहन थे। जोया चाहती थीं कि रणबीर और करीना कपूर खान इस फिल्म को करें, ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भाई-बहन का रोल निभाया और फिल्म सुपरहिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alauddin khilji
रणवीर सिंह के लिए साल 2018 बेहद शानदार रहा था। रणवीर के नाम दो सुपरस्टार फिल्मों का ताज जुड़ा जिसमें एक तो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' थी और दूसरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत'। कहा जाता है कि रणवीर सिंह की इन दोनों फिल्मों में से एक फिल्म 'पद्मावत' पहले भंसाली ने रणबीर कपूर को ऑफर की थी। रणबीर ने इसे करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Ranbir
दरअसल, रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद रणबीर ने भंसाली के साथ काम न करने का फैसला किया। खबरों की मानें तो भंसाली ने 'पद्मावत' के अलावा 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' भी है। एक तरह से यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर ने उन फिल्मों को ठुकराया है जिन्हें अंजाम देकर आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।