{"_id":"5affe43b4f1c1be6408b66dd","slug":"ranbir-kapoor-revealed-shocking-thing-about-his-life-its-not-related-with-alia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद रणबीर कपूर ने खुलेआम बताई अपनी कमजोरी , करियर को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
11 साल बाद रणबीर कपूर ने खुलेआम बताई अपनी कमजोरी , करियर को हो सकता है नुकसान
Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म है जिसके पोस्टर को लोगों ने खूब पसंद किया है। रणबीर हाल ही में दिल्ली में आयोजित आईफा प्रेसवार्ता का हिस्सा बनें। इस बीच रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी के ऐसे राज का खुलासा किया है जिसे जानकर आपका यकीन करना मुश्किल होगा।
2 of 5
Ranbir Kapoor
इस बार रणबीर कपूर '19वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' को होस्ट करेंगे। इस बार अवॉर्ड बैंकॉक में आयोजित हो रहा है। इस प्रेसवार्ता के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी उस कमजोरी के बारे में बताया जिससे अब तक लोग अंजान हैं।
3 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'वह जब भी स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस करते हैं तो घबरा जाते हैं। जब फिल्मों के लिए डांस करते हैं तो वहां कैमरा होता है और गलत परफॉर्म करने पर उसे रीटेक भी लेते हैं। ऐसा लाइव परफॉर्मेंस में नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Kapoor
इसके साथ ही रणबीर ने कहा- 'लाइव परफॉर्मेंस के दौरान आपको अपना बेस्ट देना होता है। इस वजह से मैं नर्वस हो जाता हूं। आईफा प्रेसवार्ता के दौरान करण जौहर, दिया मिर्जा, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर भी मौजूद थे।'
विज्ञापन
5 of 5
sanju
रणबीर की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद रणबीर 'शमशेरा' फिल्म में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक इस फिल्म में यशराज बैनर ने एक बार फिर अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' की हीरोइन वाणी कपूर को रणबीर के अपोजिट कास्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।