फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-कटरीना को आज भी मिस करते हैं रणबीर, चोरी-छिपे यहां करते हैं फॉलो

Mon, 27 May 2019 05:56 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 27 May 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor reveals he follows Katrina Alia Deepika Padukone Ranveer Singh secretly on Instagram
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर के पास खुद का इंस्टग्राम अकाउंट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की अपडेट पर उनकी नजर बाज की तरह रहती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने एक इवेंट में खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के इंस्टग्राम अकाउंट यानी इमेज शेयरिंग वेबसाइट पर भी चोरी-छिपे नजर रखते हैं।


 

Ranbir Kapoor reveals he follows Katrina Alia Deepika Padukone Ranveer Singh secretly on Instagram
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : instagram

आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है। इसमें उनकी बहन करीना कपूर का भी नाम शामिल है, लेकिन यहां कयास लगाते जाते हैं कि दोनों के प्राइवेट अकाउंट्स हैं जिससे ये दूसरे के प्रोफाइल में चोरी छिपे ताक झांक करते हैं। 

Ranbir Kapoor reveals he follows Katrina Alia Deepika Padukone Ranveer Singh secretly on Instagram
katrina kaif - फोटो : social media

हाल ही में कटरीना कैफ ने भी अरबाज खान के ऑनलाइन चैट शो पिंच में खुलासा किया था कि रणबीर का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। दरअसल, जब कटरीना से शो में यह सवाल किया गया था कि अन्य बॉलीवुड स्टार्स के अकाउंट को चोरी छिपे देखने के लिए क्या उनके पास भी कोई प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट हैं तो इस पर अभिनेत्री ने कहा 'मेरे पास ऐसा कोई अकाउंट नहीं है लेकिन रणबीर कपूर के पास है और उन्होंने मुझे दिखाया भी था कि इंस्टग्राम कैसे काम करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor reveals he follows Katrina Alia Deepika Padukone Ranveer Singh secretly on Instagram
Ranveer Singh, Deepika Padukone, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, - फोटो : social media

बता दें कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह से अभी भी अच्छी बातचीत है। हाल ही में दीपिका न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर का हाल चाल लेने गई थीं। वहीं, रणवीर के साथ रणबीर को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। इसके अलावा रणबीर और आलिया हाल ही में एक टीवी कर्मशियल एड में पहली बार एक साथ नजर आए थे। वहीं, दोनों को अभिनेता कुणाल खेमु की बर्थडे पार्टी में भी एक साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor reveals he follows Katrina Alia Deepika Padukone Ranveer Singh secretly on Instagram
Kunal Khemu birthday party - फोटो : Instagram

यह पार्टी सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने घर पर आयोजित की थी। पार्टी में इनके अलावा करिश्मा कपूर, अंकल कुणाल कपूर भी पहुंचे थे। बता दें कि आलिया और रणबीर पहली बार किसी बड़ी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और अमिताभ बच्चन भी फिल्म में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में पहुंचेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed