बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे बहुत बार अपनी गर्लफ्रेंड को डेट करने के कारण भी चर्चा में छाए रहते हैं। अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। वह कई अभिनेत्रियों के डेट कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में मजेदार किस्सा बताया है।
आठवीं क्लास में रणबीर कपूर की बनी थी पहली गर्लफ्रेंड, लड़की ने रोते हुए कहा था- 'मुझे तुम पर विश्वास नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कपूर शो में मेहमान के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। कपिल शर्मा के शो में ही पहुंचकर उन्होंने खुलासा किया है वह जब आठवीं क्लास में पढ़ते थे तो उन्होंने पहली बार एक लड़की को डेट किया था। इसके बाद ही रणबीर कपूर ने उस लड़की से जुड़ा अपना एक मजेदार किस्सा भी बताया।
कपिल शर्मा के शो में दर्शकों के बीच बैठी एक लड़की रणबीर कपूर से कहती है कि अपने आज तक बहुत सी लड़कियों को डेट किया है, लेकिन क्या आपको याद है कि अपने सबसे पहले किसको डेट किया था ? इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, 'हां बिल्कुल याद है, मैं आठवी क्लास में था किसी की छत पर पार्टी चल रही थी। शाम के सात बज गए थे। सूरज छुप रहा था, तो मैंने देखा वह लड़की एक कोने में रो रही थी।'
रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'मैं उसके पास गया और मैंने पूछा कि तुम क्यों रो रही हो ? इसपर उसने कहा कि क्योंकि मैं तुम पर विश्वास नहीं करती हूं। यह सुनकर वहां मैं कुछ हक्का-बक्का हो गया। मुझे पता नहीं था कि मैं क्या बोलूं। विश्वास मतलब कैसे पाऊं ? तो मैंने सीधा हाथ बाहर निकाला और उसकी तरफ किया और बोला कि क्या अब तुम मुझ पर विश्वास कर सकती हो ?'
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि इसके बाद कपिल शर्मा रणबीर कपूर से पूछते हैं कि तो लड़की ने क्या कहा ? इस पर रणबीर कपूर कहते हैं कि इसके बाद वह कभी मेरे साथ डेट पर नहीं गई। रणबीर कपूर के इस वीडियो को उनके फैंन क्लब ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रणबीर कपूर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: Indian Idol 12: ऑडिशन देने आए इस शख्स की नेहा कक्कड़ ने की आर्थिक मदद, दिए इतने लाख रुपये