{"_id":"5ac9cf3e4f1c1b506b8b4570","slug":"ranbir-kapoor-reveals-sanjay-dutt-biopic-release-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक की रिलीज डेट का किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंतजार खत्म, रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक की रिलीज डेट का किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की बायोपिक लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। इस फिल्म की दीवानगी सिने प्रेमियों में कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 110 करोड़ कमा लिए हैं।
2 of 5
संजय दत्त की जिंदगी को बड़े परदे पर देखने के लिए उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए दत्त बायोपिक की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होगा और यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून से दिखाई जाएगी।
3 of 5
खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर बेहद खास दिन पर रिलीज किया जाएगा। जी हां फिल्म का ट्रेलर 8 मई को रिलीज होगा। इस दिन संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं रणबीर कपूर ने दत्त बायोपिक में अपने किरदार को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि संजय दत्त का किरदार करना उनके लिए बेहद मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त की बायोपिक के टीजर और ट्रेलर को देखने के बाद अमिताभ बच्चन से लेकर करण जौहर तक, कई स्टार ने फिल्म और रणबीर कपूर की काफी तारीफ की है। वहीं बीते दिनों सुनील शेट्टी ने भी रणबीर की तारीफ करते हुए यह कहा था कि संजय दत्त का किरदार रणबीर से अच्छा कोई और एक्टर नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
बात करें संजय दत्त की बायोपिक की तो इस फिल्म का निर्देशन संजय दत्त के खास दोस्त राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, दिया मिर्जा,परेश रावल, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून से दिखाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।