फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: आज वानखेड़े में लगेगा सितारों का मेला, रणबीर कपूर से लेकर रजनीकांत तक आएंगे सेमिफाइनल मैच देखने

Wed, 15 Nov 2023 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 Nov 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Salman Khan Rajinikanth Amitabh Bachchan Going To Watch Ind Vs Nz Semi Final World Cup 2023
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

आज हर भारतवासी के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि आज भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है।  आज यानी 15 नवंबर को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया भी टीम इंडिया पर बनी रील्स वीडियो और मीम्स से गुलजार है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। आज टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है। आज अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो टीम के फाइनल्स के प्रवेश द्वार खुल जाएंगे। आज क्रिकेट प्रेमियों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मैच देखने जा रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं।

Ranbir Kapoor Salman Khan Rajinikanth Amitabh Bachchan Going To Watch Ind Vs Nz Semi Final World Cup 2023
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी यह मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे। सुपरस्टार रजनीकांत भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है और ये उन्होंने अपने फैंस को भी साबित करके दिखा दिया है। वे मंगलवार देर रात अपनी वाइफ संग चेन्नई से मैच देखने के लिए मुंबई पहुंचे। आज वह मैच के दौरान उपस्थित रहेंगे।
 

Arjun Firoz Khan: अजय देवगन के साथ काम करने के लिए तैयार 'महाभारत' के अर्जुन, 31 साल बाद फिर मिलाया हाथ

Ranbir Kapoor Salman Khan Rajinikanth Amitabh Bachchan Going To Watch Ind Vs Nz Semi Final World Cup 2023
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर अन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर भी आज के मैच में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे।
 

Farah Khan: फराह खान ने सानिया मिर्जा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, नोट साझा कर दोस्त के लिए कही यह बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Salman Khan Rajinikanth Amitabh Bachchan Going To Watch Ind Vs Nz Semi Final World Cup 2023
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी क्रिकेट प्रेमी हैं। अभिनेता को अक्सर सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को सपोर्ट करते देखा जाता है। आज का मैच वानखेड़े में खेला जाएगा। ऐसे में अमिताभ बच्चन भी मैच देखने के लिए उपस्थित रहेंगे।
 

Rhea Chakraborty: 'अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है', फिल्मों में काम ना मिलने पर बोलीं रिया चक्रवर्ती

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Salman Khan Rajinikanth Amitabh Bachchan Going To Watch Ind Vs Nz Semi Final World Cup 2023
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली को हर मैच में सपोर्ट करती नजर आती हैं। आज भी भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में अभिनेत्री स्टेडियम में अपनी हाजिरी दर्ज करवाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed