फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के असली रॉकस्टार बने रणबीर कपूर, रिकॉर्ड के मामले में आमिर की इस फिल्म को भी चटाई धूल

Tue, 31 Jul 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor sanju beats aamir khan superhit film pk
संजू
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। कोई शक नहीं कि फिल्म ने चार हफ्तों तक ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। सिनेमाघरों में 5वें हफ्ते का सफर तय कर रही ‘संजू’ ने अब तक अपने खाते में 340.05 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं।
Ranbir kapoor sanju beats aamir khan superhit film pk
pk
इसके अलावा संजू के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। संजू  ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘पीके’ ने 340 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। संजू ने इसे पीछे छोड़ते हुए 340.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब भी सिनेमाघरों में इस फिल्म की धूम देखी जा रही है। इस साल संजू के अलावा सिर्फ पद्मावत ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
 
Ranbir kapoor sanju beats aamir khan superhit film pk
sanju
इससे पहले ‘संजू’ ने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ते हुए 339 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस वक्त अगर कोई संजू से आगे है तो वो हैं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है जिसने 387.38 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में 'संजू' दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर है आमिर खान की फिल्म पीके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor sanju beats aamir khan superhit film pk
sanju
'संजू' ने रणबीर कपूर का बॉलीवुड में कद जरूर बढ़ा दिया है। रणबीर कपूर ने जिस तरह से फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के किरदार को जिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। सभी इस बात की तारीफ कर रहे हैं। संजय दत्त की बायोपिक ने 2 दिन में 50 करोड़ और 3 दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
Ranbir kapoor sanju beats aamir khan superhit film pk
sanju
फिल्म ने 16 दिन में 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। संजू में रणबीर के अलावा परेश रावल, विक्की कौशल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और जिम सरभ जैसे सितारे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed