फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेलगाम हुई रणबीर की 'संजू', देखते ही देखते 11वें दिन भी इस फिल्म ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Tue, 10 Jul 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 11
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को देखकर लगता है कि वह बॉक्स ऑफिस पर काफी लंबी पारी खेलने की तैयारी में है। एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने के बाद 'संजू' फिल्म अब दूसरे हफ्ते तेजी से कमाई करने वाली नौंवी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन ने सभी चौंका दिया है। 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 11
sanju
इस फिल्म ने पहले हफ्ते 202.51 करोड़ और दूसरे हफ्ते की शुरुआत में कुल 62.97 करोड़ कमाने में कामयाब रही। वहीं सोमवार की कमाई के बाद इस फिल्म ने 270 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार कलेक्शन के साथ 'संजू' फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
 

 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 11
sanju
'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़ और रविवार को 28.05 करोड़ कमाई रही। वहीं सोमवार को इसका कलेक्शन मिलाकर 'संजू' फिल्म 275 करोड़ के करीब पहुंच गई है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 11
sanju poster
इस फिल्म ने महज 11 दिनों में कई सारे बेंचमार्क अपने नाम किए हैं। रिलीज के दूसरे ही दिन 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, पांचवें दिन 150 करोड़, सांतवें दिन 200 करोड़ और दसवें दिन 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। यानी कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ न केवल पहले हफ्ते बल्कि दूसरे हफ्ते भी बरकरार है।
 

 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 11
sanju
ऐसे में इतना तो तय है कि इस फिल्म के कलेक्शन पर लगाम लगाना किसी भी फिल्म के लिए काफी मुश्किल है। हालांकि रिलीज के तीन दिन बाद यानी कि वीक डेज में 'संजू' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई लेकिन दूसरे हफ्ते के वीकेंड में फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ के पार पहुंचा दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed