{"_id":"5f6033168ebc3e66392aee8b","slug":"ranbir-kapoor-shoot-an-ad-film-transforms-into-a-cop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह के बाद अब रणबीर कपूर ने भी किनारे किया कोरोना का डर, पहुंच गए इस फिल्म की शूटिंग करने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह के बाद अब रणबीर कपूर ने भी किनारे किया कोरोना का डर, पहुंच गए इस फिल्म की शूटिंग करने
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह के एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद अब रणबीर कपूर भी कोरोना का डर छोड़कर कैमरे के सामने आ गए हैं। रणबीर कपूर ने सोमवार को एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में की।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : instagram/yogenshah_s
रणबीर कपूर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें रणबीर पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। वह एक फोटो में वर्दी पहन कर पुलिस की एक जीप के पास खड़े हुए हैं जबकि दूसरी फोटो शूटिंग के सेट से वायरल हो रहा है जिसमें ब्रेक के दौरान वह अपने सहकर्मियों के साथ बैठे बातचीत कर रहे हैं।
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन दोनों ही तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर रणबीर ने किस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है? अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर ने ये शूटिंग एक विज्ञापन के लिए शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब काम शुरू होने पर रणबीर इससे पहले भी वर्किंग मोड में दिख चुके हैं। जी हां, इससे पहले वह अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए डबिंग शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी
- फोटो : instagram/ayan_mukerji
आलिया भट्ट की बैक टू बैक दो बड़ी फिल्मों ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ के मेगाफ्लॉप होने के बाद आलिया इन दिनों अपने करियर की नए सिरे से प्लानिंग कर रही हैं। रणबीर कपूर भी ‘ब्रह्मास्त्र’ का काम जल्द से जल्द खत्म कर अपने करियर के दूसरे बाकी काम करना चाहते हैं। उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और माना यही जा रहा है कि ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।