फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TJMM: होली पर धमाल मचा सकती है रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, 'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग में आया उछाल

Tue, 07 Mar 2023 04:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Mar 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor film Tu Jhoothi Main Makkaar day 1 advance booking 80k tickets sold out
Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर 'अच्छे दिन' वापस लाती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म का भी फिल्म ‘पठान’ की तरह एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से होती दिखाई दे रही है। हालिया फिल्म ‘शहजादा’ और ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ‘पठान’ को अब कोई फिल्म टक्कर नहीं दे पाएगी, लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि श्रद्धा और रणबीर की फिल्म को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor film Tu Jhoothi Main Makkaar day 1 advance booking 80k tickets sold out
Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : सोशल मीडिया

लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने वाली है। वीकेंड के बाद इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह फिल्म होली के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको चौंका दिया है कि त्योहार होने के बावजूद लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है।

Nidhi Jha: निधि झा और यश कुमार ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली होली, एक दूजे के रंग में रंगे कपल

 

Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor film Tu Jhoothi Main Makkaar day 1 advance booking 80k tickets sold out
Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह निकला कि महाराष्ट्र और आसपास के सर्किट्स में सात मार्च को ही होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बुधवार आठ मार्च को महाराष्ट्र सर्किट में फिल्म के पास खुलकर कमाई करने का मौका है। हिंदी फिल्मों को देखने वाले दर्शक ज्यादातर महाराष्ट्र-मुंबई सर्किट, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ ही बेंगलुरु, कोलकाता सर्किट्स में आते हैं। इनमें कई राज्यों में होली सात मार्च को ही मनाई जा रही है, जबकि 'तू झूठी मैं मक्कार' आठ मार्च को रिलीज होगी तो इसे फायदा मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor film Tu Jhoothi Main Makkaar day 1 advance booking 80k tickets sold out
Shraddha Kapoor-Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने ओपनिंग डे से ही बंपर कमाई कर रही है, जिससे फिल्मों के बाजार में फिर से रौनक लौटी है। ऐसे में 'तू झूठी मैं मक्कार' अगर दर्शकों को जरा भी पसंद आती है तो यह भी कमाई के मामले में करोड़ों का कारोबार करने वाली है। बीते कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद अब दर्शक एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं।

Sachin Pathak Interview: नग्नता का सहारा वे लेते हैं, जिनके पास कहने को कुछ नहीं होता, सचिन पाठक की खरी बात

 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor film Tu Jhoothi Main Makkaar day 1 advance booking 80k tickets sold out
Shraddha Kapoor-Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को देखने के लिए सोमवार रात तक ओपनिंग डे के लिए 75-80 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी हिट होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed