{"_id":"5d7d60318ebc3e93d9657fbe","slug":"ranbir-kapoor-sister-riddhima-kapoor-sahni-bithday-special-and-her-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों कमाती है कपूर खानदान की ये बेटी, इसलिए बनाई बॉलीवुड से दूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों कमाती है कपूर खानदान की ये बेटी, इसलिए बनाई बॉलीवुड से दूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Riddhima Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान की बेटियों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग में झंडे गाड़े हैं। करिश्मा और करीना जहां आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती रहीं हैं वहीं इस परिवार की एक बेटी दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। ये हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी। 15 सितंबर 1980 को जन्मीं रिद्धिमा का आज जन्मदिन है।
2 of 5
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा, रणबीर से बड़ी हैं लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर है। दोनों में केवल 6 दिनों का अंतर है। दोनों के जन्म के वक्त राज कपूर ने कहा था, 'मेरे घर रिद्धि-सिद्धी आई हैं।' इसलिए उनका नाम रिद्धिमा रखा गया। जब करीना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग डेब्यू में व्यस्त थीं तब रिद्धिमा लंदन में पढ़ाई कर रही थीं।
3 of 5
Riddhima Kapoor
- फोटो : Social Media
रिद्धिमा को बचपन से ही एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। वो अकेले ही करोड़ों की मालकिन हैं। बॉलीवुड पार्टियों में भी रिद्धिमा अक्सर देखी जाती हैं। अपनी मां के साथ रिद्धिमा कई फैशन मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी और इसके तीन साल बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली। भरत की अपनी गार्मेंट कंपनी और फैशन हाउस है। अब दोनों की एक बेटी भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।