{"_id":"5b1181bc4f1c1bf76e8b5d74","slug":"ranbir-kapoor-sister-riddhima-sent-a-special-gift-to-alia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को भेजा खास तोहफा, राजी है परिवार तो रिश्ता पक्का समझें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को भेजा खास तोहफा, राजी है परिवार तो रिश्ता पक्का समझें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह से आलिया भट्ट कपूर खानदान के करीब आ रही हैं और कपूर खानदान भी उन्हें सिर आंखों पर बिठा रहा है उससे लगता है कि वो जल्द ही रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन जाएंगी। इस संबंध में ताजा खबर ये है कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया को एक खास गिफ्ट भेजा है। अब आलिया का बर्थडे तो कब का निकल चुकाए तो फिर रिद्धिमा ने आलिया को ये खास तोहफा क्यों भेजा है, दरअसल यही असली सवाल है।
Riddhima and alia
तोहफा मिलने का जिक्र खुद आलिया ने अपने सोशल अकाउंट पर किया है। एक्ट्रेस ने इस तोहफे की तस्वीर भी शेयर की है। ये तस्वीर एक ब्रेसलेट की है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ब्रेस्लेट को दिखाते हुए लिखा है, 'थैंक यू रिद्धिमा कपूर इस ब्रेसलेट के लिए। मुझे यह बहुत ही पसंद आया है।'
alia bhatt and ranbir kapoor
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं, जिनकी शादी दिल्ली के बिजनेसमैन से हुई है। ब्रेसलेट को देखकर लगता है कि रिद्धिमा ने इसे खास तौर पर आलिया के लिए ही डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir and Alia
पिछले दिनों ऋषि कपूर ने भट्ट परिवार की तारीफ की थी। उससे पहले नीतू सिंह आलिया की बर्थडे पार्टी पर खासतौर पर आमंत्रित थीं। अब रिद्धिमा ने तोहफा भेजकर रणबीर और आलिया के बीच बढ़ी नजदीकियों पर मानों मुहर लगा दी है। साथ ही ये भी जता दिया है कि आलिया को कपूर खानदान ने खुले दिन से स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
Ranbir and Alia
सोशल मीडिया में भले ही रणबीर कपूर को चाहने वालीं उनकी महिला फैंस आलिया के साथ उनके रिश्तों पर नाकभौं सिकोड़ रही हों और कमेंट कर रही हों कि आलिया के साथ रणबीर उनके बड़े भाई की तरह दिखते हैं। पर जिस तरह से कपूर खानदान आलिया पर अपना स्नेह उड़ेल रहा है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि अब इनकी शादी को बहुत ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत ही जल्द धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक फैंटसी ड्रामा होगी, जिसे डायरेक्टर अयान मुखर्जी दो भागों में शूट कर रहे हैं। फिल्म को करन जौहर बहुत ही बड़े स्तर पर बना रहे हैं।