{"_id":"5ae004b44f1c1b350a8b65cb","slug":"ranbir-kapoor-starrer-sanjay-dutt-biopic-film-sanju-teaser-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के टीजर में रणबीर के 6 किरदारों ने यूट्यूब पर तोड़े रिकॉर्ड, 18 घंटे में 1.50 करोड़ व्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के टीजर में रणबीर के 6 किरदारों ने यूट्यूब पर तोड़े रिकॉर्ड, 18 घंटे में 1.50 करोड़ व्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के रोल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 1.25 सेकेंड के इस टीजर को रणबीर कपूर के फैंस ने ही नहीं बल्कि संजय दत्त के फैंस ने भी काफी पसंद किया है। टीजर ने एक ही दिन में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
2 of 4
बॉलीवुुड के 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को बयां करने वाली फिल्म 'संजू' के टीजर को यूट्यूब पर महज 18 घंटे में 1.50 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर यह टीजर नंबर एक पर ट्रेंडिंग में चल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण राजकुमार हिरानी का निर्देशन और रणबीर कपूर का लुक है। टीजर में रणबीर कपूर हू-ब-हू संजय दत्त नजर आ रहे हैं।
3 of 4
बात करें फिल्म 'संजू' के अन्य एक्टर की तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के बचपन से लेकर जेल में सजा काटने तक की हर घटना को बयां किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'संजू' को बनाने में संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी का पूरा साथ दिया। उन्होंने अपनी जिंदगी की पूरी कहानी को बड़ी ईमानदारी से बताया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म विधु चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।