{"_id":"5b2f5b7d4f1c1b644d8b84c0","slug":"ranbir-kapoor-takes-pictures-taimur-ali-khan-for-alia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना को भी नहीं होगा पता, इस वजह से रणबीर कपूर हमेशा फोन में रखते हैं तैमूर की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना को भी नहीं होगा पता, इस वजह से रणबीर कपूर हमेशा फोन में रखते हैं तैमूर की तस्वीर
Sun, 24 Jun 2018 06:06 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर और तैमूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। रणबीर और आलिया पिछले कुछ महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर साथ में नजर आते हैं। इससे पहले रणबीर और आलिया ने खुद भी इशारों-इशारों में कबूल किया है कि वो एक दूसरे को पसंद करते हैं। जाहिर है आलिया को खुश रखना है तो कई तरीके भी अपनाने पड़ते हैं अब ऐसा ही कुछ रणबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।
2 of 5
Ranbir Kapoor
दरअसल, ओए एफएम को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया कि क्या वो करीना से फिल्मी दुनिया की गॉसिप करते हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी करीना से ज्यादा बात नहीं होती है बल्कि सैफ अली खान से उनकी काफी बनती है। दोनों की सोच भी एक जैसी है। रणबीर ने आगे बताया कि वो तैमूर से मिलने की वजह से करीना के यहां जाते हैं और उसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन से कैप्चर करते हैं। बता दें कि रणबीर रिश्ते में तैमूर के मामा लगते हैं।
3 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
रणबीर ने आगे बताया कि 'जब आप किसी लड़की को मनाने की कोशिश करते हैं तो आप उसे तुरंत तैमूर की फोटो दिखा दीजिए। तैमूर इतना क्यूट है कि वो तुरंत मान जाएगी।' तो आखिर ये बातें रणबीर किसके लिए कह रहे हैं। कहीं वो तैमूर की तस्वीरें दिखाकर आलिया को भी तो इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor
इससे पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा - 'किसी से प्यार हो जाना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। जब आप प्यार में पड़ते हैं तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है, यहां तक कि पानी भी शरबत लगने लगता है। प्यार ने ही मुझे बेहतर इंसान बनाया है। प्यार आपकी जिंदगी को और खूबसूरत बना देता है।'
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir kapoor
आलिया भट्ट के लिए रणबीर की दीवानगी का सबूत कई बार मिल चुका है। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वक्त में इन दोनों का रिश्ता शादी की तरफ बढ़ सकता है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह लवबर्ड साल 2020 में शादी कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।