फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'मुझे लगा यह शैली खत्म हो चुकी है', रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से दूर रहने पर बोले रणबीर

Tue, 07 Mar 2023 04:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 07 Mar 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor tu jhoothi main makkaar star reveals why he stayed away from romantic comedy films for long time
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू दिए और अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। इस बीच उन्होंने यह भी बताया है कि लंबे समय तक वह रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की फिल्मों से दूर क्यों थे।

Ranbir Kapoor tu jhoothi main makkaar star reveals why he stayed away from romantic comedy films for long time
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर कपूर ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में 'बन्नी' के रूप में अपने फैंस को प्रभावित किया, लेकिन उसके बाद अभिनेता को किसी भी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नहीं देखा गया। अब 'संजू' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी कुछ हिट फिल्में देने के बाद वह लव रंजन की रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ वापस आ गए हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह लंबे समय से रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर की फिल्म का चयन क्यों नहीं कर रहे थे?

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया होलिका दहन, पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया खास संदेश

Ranbir Kapoor tu jhoothi main makkaar star reveals why he stayed away from romantic comedy films for long time
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि रोमांटिक-कॉमेडी शैली मर चुकी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस जॉनर को न चुनने के पीछे कई कारण थे। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर थे और उनकी फिल्मों में अधिक समय लगता है। वहीं, दूसरी तरफ जिस तरह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में उन्हें ऑफर की गई थीं, वह ज्यादा रोमांचक नहीं थीं। उनमें जनता को परोसने के लिए कुछ नया नहीं था। उन्होंने सोच लिया था कि अब इस जॉनर की फिल्में किसी को पसंद नहीं आती और यह शैली मर चुकी है।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को मिला बड़ा सम्मान, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor tu jhoothi main makkaar star reveals why he stayed away from romantic comedy films for long time
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर फिलहाल लव रंजन के निर्देशन वाली आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार का प्रचार कर रहे हैं, जिसमें वह पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने फिल्म के रिलीज से पहले ही सराहा और पसंद किया है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, अनुभव बस्सी और बोनी कपूर भी हैं। यह फिल्म होली के मौके पर यानी आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Box Office Report: पठान के आगे धुआं-धुआं हुई सेल्फी-शहजादा, होली पर कैसा रंग दिखाएगी तू झूठी मैं मक्कार?

विज्ञापन
Ranbir Kapoor tu jhoothi main makkaar star reveals why he stayed away from romantic comedy films for long time
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media
वहीं बात करें रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह 'तू झूठी मैं मक्कार' के अलावा संदीप रेड्डी वांगा की क्राइम थ्रिलर 'एनिमल' में भी नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Sanjay Dutt: साउथ बनाम बॉलीवुड पर संजय दत्त ने की खुलकर बात, बोले- सिनेमा को अलग करना सही नहीं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed