फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट बेहतर मां या पत्नी? रणबीर कपूर के दिए जवाब ने लूट ली महफिल

Fri, 10 Mar 2023 06:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Mar 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor: Tu Jhoothi Main makkar Actor reveals if Alia Bhatt is a better wife or mother
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चाओं में हैं। सभी लोग फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर की केमिस्ट्री देख जहां फैंस थिएटर में सीटी बजा रहे हैं, वहीं प्रशंसकों को ऑफ स्क्रीन अभिनेता और आलिया की जोड़ी खूब भाती है। ऐसे में पिछले दिनों रणबीर से फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया के साथ अभिनेता की निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल का रणबीर ने ऐसा जवाब दिया कि उसने वहां मौजूद सभी का दिल लूट लिया।

Ranbir Kapoor: Tu Jhoothi Main makkar Actor reveals if Alia Bhatt is a better wife or mother
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए पापा यानी रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्म की वजह से सुर्खियों में रहने के साथ-साथ इसके प्रमोशन के दौरान दिए गए बयानों के चलते भी चर्चाओं में बने हुए हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के समय पर रणबीर कई बार आलिया भट्ट और अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते नजर आए। जहां कभी अभिनेता को कहते सुना गया कि वह अपनी लाडली को बहुत मिस कर रहे हैं, वहीं कई बार उन्हें अपनी पत्नी की तारीफ भी की। ऐसा ही कुछ बीते दिनों भी हुआ।

Ranbir Kapoor: Tu Jhoothi Main makkar Actor reveals if Alia Bhatt is a better wife or mother
रणबीर कपूर , आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, पिछले दिनों रणबीर जब अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को प्रमोट करने में लगे थे, तभी एक इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया था कि आलिया भट्ट एक बेहतर पत्नी हैं या मां। अभिनेता ने पूछे गए सवाल का जवाब कुछ इस तरह दिया कि वहां मौजूद सभी लोगों का दिल खुश हो गया। रणबीर बोले, 'वह दोनों किरदार बेहतरीन ढंग से निभाती हैं, लेकिन मेरी नजर से देखें तो मैं कहूंगा कि वह बेहतर मां हैं।' 
Sarabhai vs Sarabhai 3: टीवी पर नहीं लौटेगा 'साराभाई वर्सेज साराभाई 3', वजह जान रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor: Tu Jhoothi Main makkar Actor reveals if Alia Bhatt is a better wife or mother
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर अपनी बेटी 'राहा' के साथ - फोटो : Instagram

बता दें, रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को आलिया भट्ट से शादी की थी। दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद रणबीर और आलिया के घर 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा का का जन्म हुआ। जब से रणबीर और आलिया माता-पिता बने हैं, दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बहुत ही बैलेंस करके चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor: Tu Jhoothi Main makkar Actor reveals if Alia Bhatt is a better wife or mother
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आ रहे हैं। लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसके बाद रणबीर को संदीप रेड्डी वंगा की 'एनिमल' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Bollywood: इन मेकअप आर्टिस्ट के बिना बॉलीवुड स्टार्स अधूरे, लाखों रुपये लेते हैं फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed