फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपर डांसर 4: जब रणबीर ने न्यूयॉर्क में झूठी कॉल कर बुलाई फायर ब्रिगेड, नीतू कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा

Sun, 27 Jun 2021 10:48 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Ranbir once mischievously called fire brigade in New York, reveals Neetu Kapoor
नीतू कपूर - फोटो : Instagram

सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में इस बार कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनका डांस देख दर्शकों के होश उड़ जाते हैं। सुपर डांसर 4 को फिल्ममेकर अनुराग बासु, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर गेस्ट जज बनकर पहुंची। शो में नीतू कपूर ने कंटेस्टेंट और जजों के साथ डांस किया और कई पुरानी यादें साझा कीं। इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप वायरल होने लगा है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।



इस दौरान उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर की एक शरारती घटना बताई जब उनका परिवार न्यूयॉर्क में था। नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर बचपन में बहुत शरारती थे। उनका पूरा परिवार उस वक्त न्यूयॉर्क में था जब यह घटना हुई। रणबीर ने फायर अलार्म देखा और सोचा कि इसे बजाकर देखता हूं।

Ranbir once mischievously called fire brigade in New York, reveals Neetu Kapoor
रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram

नीतू कहती हैं, 'उसने देखा और सोचा क्या होगा अगर मैं इसको दबाऊंगा। और उसने वह किया। अचानक इतने सारे फायर बिग्रेड्स बिल्डिंग के नीचे आए और रणबीर डर गया। उसने किसी को नहीं बताया बस अपनी दादी के पास चला गया और कहा मैंने किया किसी को बताना नहीं।' साथ ही अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि रणबीर ने अपनी पहली सैलरी से उनके लिए लंच खरीदा और उनके एक गाने पर डांस किया। 


 
Ranbir once mischievously called fire brigade in New York, reveals Neetu Kapoor
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर शो के जज अनुराग बासु के बारे में कहती हैं, 'जब भी गेस्ट आते हैं तो दादा (अनुराग बासु) उनके साथ डांस करते हैं। मुझे दादा का रिदम बहुत पसंद है। मैं अपने बेटे का गाना इनके साथ करना चाहती हूं'। नीतू कपूर के इस रिक्वेस्ट के बाद दोनों स्टेज पर रणबीर कपूर के गाने ‘गलती से मिस्टेक' पर शानदार डांस करते हैं।  सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir once mischievously called fire brigade in New York, reveals Neetu Kapoor
नीतू कपूर - फोटो : सोनी टीवी

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'इस उम्र में नीतू कपूर कमाल हैं'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'स्वीट नीतू कपूर'। इस एपिसोड में ऋषि कपूर को याद कर नीतू भावुक हो जाती हैं। दरअसल, सभी कंटेस्टेंट ऋषि और नीतू के रोमांटिक गानों पर डांस करते नजर आए। हालांकि एक तरफ जहां कंटेस्टेंट ने शानदारी परफॉर्मेंस दी तो वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर अपने पति को याद कर भावुक हो गईं। उन्हें देखकर सेट पर मौजूद हर किसी की आंख में आंसू आ गए। वहीं वीडियो में नीतू भी एक गाने पर झूमती हुई नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन
Ranbir once mischievously called fire brigade in New York, reveals Neetu Kapoor
नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

बता दें कि इससे पहले नीतू कपूर को इंडियन आइडल 12 में भी देखा गया था। यहां उन्होंने ऋषि कपूर संग अपने रिलेशन के बारे में बात की थी। वर्क फ्रंट पर नीतू कपूर फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। वो राज मेहता की मूवी जुग जुग जियो में दिखेंगी। इसमें अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी जैसे स्टार हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed