फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरोइन बदलवा कर ही मानेंगे रणबीर, 'स्वीटी' की जगह गर्लफ्रेंड को देना चाहते हैं मौका

Wed, 29 Aug 2018 11:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ranbir wants to Alia Bhatt in palce of Nushrat Bharucha in his next film
alia bhatt ranbir kapoor

निर्देशक लव रंजन इन दिनों पसोपेश में हैं। वजह यह कि वह अपनी अगली फिल्म में मनपसंद हीरोइन यानी नुसरत भरूचा को नहीं ले पाएंगे। यूं तो लंबे समय से चर्चा है कि सोनू के 'टीटू की स्वीटी' के डायरेक्टर पर रणबीर कपूर दबाव बना रहे हैं कि आलिया भट्ट को साइन करें। आलिया इन दिनों रणबीर के दिल में हैं। उधर, लव रंजन पिछली फिल्म की 100 करोड़ी सफलता के बाद पुरानी टीम छोड़ कर रणबीर जैसे स्टार के साथ काम कर रहे हैं। 


 

Ranbir wants to Alia Bhatt in palce of Nushrat Bharucha in his next film
Nushrat Bharucha
इंडस्ट्री से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि यूं तो रणबीर पहले से लव रंजन को मना रहे थे कि अपनी फिल्म में नुसरत के बजाय आलिया को उनकी हीरोइन बनाएं परंतु वह नहीं मान रहे थे। उन्होंने नुसरत से वादा किया था कि वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद भी अपनी फिल्म में हीरोइन लेंगे। इधर, 'संजू' की बड़ी सफलता के बाद रणबीर ने लव रंजन पर दबाव बढ़ा दिया है। 

 
Ranbir wants to Alia Bhatt in palce of Nushrat Bharucha in his next film
Nushrat Bharucha
सूत्रों के अनुसार अब रणबीर की टीम लव रंजन से बात करके उन्हें समझाया है कि वह बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के स्टार हैं और उनके पिता के रोल में 200 करोड़ क्लब की फिल्म वाले अजय देवगन हैं, अत: इन लोगों की फिल्म में नुसरत भरूचा कैसे हीरोइन हो सकती हैं। चूंकि इन सितारों की मौजूदगी से प्रोजेक्ट बड़ा और भव्य होगा, इसलिए इसमें नुसरत बिल्कुल फिट नहीं बैठेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir wants to Alia Bhatt in palce of Nushrat Bharucha in his next film
luv ranjan
बीच में खबर थी कि लव रंजन के इस प्रोजेक्ट को रणबीर छोड़ने जा रहे हैं परंतु सूत्रों का कहना है कि यह गलत है। रणबीर काम करेंगे लेकिन फिल्म तभी शुरू हो पाएगी जब नुसरत के बजाय उनके मन की हीरोइन ली जाएगी। वहीं अगर बात करें रणबीर के दूसरे प्रोजेक्ट्स की तो वह एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। दरअसल यह जोड़ी मिलकर अपनी हिट फिल्म 'रॉकस्टार' का सीक्वल बनाने वाले हैं।

 
विज्ञापन
Ranbir wants to Alia Bhatt in palce of Nushrat Bharucha in his next film
इमतियाज अली और रणबीर कपूर
फिल्म की कहानी पर दोनों की सहमति बन चुकी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। हीरो फाइनल है। हीरोइन की तलाश शुरू हो चुकी है। और जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वह होगी इम्तियाज और रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'रॉक स्टार' का सीक्वेल यानी 'रॉक स्टार-2'। अब अगर आपको ये जानने का मन कर रहा है कि 'रॉक स्टार-2' में जनार्दन जाखड़ यानी जॉर्डन यानी जे जे क्या करेगा, तो इसके लिए आपको जनवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed