{"_id":"5e809f218ebc3e6fa6217f74","slug":"randeep-hooda-donate-1-crore-pm-cares-fund-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना विपदा में मदद को आगे आए रणदीप हुड्डा, राहत कोष में दान देकर दिखाई दरियादिली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना विपदा में मदद को आगे आए रणदीप हुड्डा, राहत कोष में दान देकर दिखाई दरियादिली
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Randeep Hooda
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने अपने पार्टनर और उद्यमी जय पटेल के साथ मिलकर कोरोना वायरस से उपजे संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत निधि में एक करोड़ रुपये का दान दिया है।
2 of 4
Randeep Hooda
- फोटो : amar ujala mumbai
अपनी इस भागीदारी के बारे में रणदीप ने बताया, 'जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ बिना डरे चौबीसों घंटे की सेवाएं देने वाले डॉक्टरों, नर्स, पुलिस और दैनिक जरूरतों की पूर्ति करने वाले नायकों को हम सलाम करते हैं। इस वायरस के कारण पूरी दुनिया ऐसे दौर से गुजर रही है जिसकी हमने कभी उम्मीद नहीं की थी।'
3 of 4
randeep hooda
- फोटो : amar ujala
वहीं जय पटेल ने कहा, 'पिछले एक दशक से हमारा देश अर्थव्यवस्था में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। कई नए व्यवसायों ने इस अवधि में अच्छा लाभ कमाया और सफलता हासिल की इसलिए अब हम सभी के लिए यह समय है कि हमारे देश और लोगों ने जो हासिल किया है उसके लिए मुकाबला करें। संकट के इस समय में प्रत्येक व्यवसाय मालिक को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। यह योगदान धन, प्रौद्योगिकी, जगह प्रदान करने, उपकरण दान करने या अपनी विशेषज्ञता प्रदान करने के संदर्भ में हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मजदूर
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि फिल्म जगत तेजी से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को जागरुक करने से लेकर इस मुश्किल परिस्थिति में सरकार का सपोर्ट करने के लिए वह वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। सिनेमा जगत ने दिहाड़ी मजदूरों से लेकर गरीब लोगों की सहायता के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।
मनीष पॉल ने पहले स्टाफ को दी थी एडवांस सैलरी, अब राहत कोष में दान किए इतने लाख
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।