फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona: रिलीफ फंड को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुए शाहरुख, समर्थन में उतरे फैंस ने दिया ये सबूत

Sun, 29 Mar 2020 06:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan fans supports him when trolled  for not donate towards Covid 19
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरल की महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत कोष में मदद की अपील की है। कई बड़े सितारे अक्षय कुमार, वरुण धवन, प्रभास, कपिल शर्मा और भूषण कुमार ने पीएम केयर्स फंड में दान दिया है। वहीं सलमान खान ने भी मजदूरों की ओर राहत का हाथ बढ़ाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को ट्रोल किया जाने लगा कि उन्होंने अभी तक कोई फंड नहीं दिया है। कई लोगों ने शाहरुख खान से उनकी चुप्पी पर सवाल किया है। ट्रोल करने वालों को शाहरुख के फैंस की ओर जवाब दिया गया।

Shah Rukh Khan fans supports him when trolled  for not donate towards Covid 19
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

शाहरुख के फैंस ने हैशटैग चलाया #StopNegativityAgainstSRK. साथ ही कई यूजर्स ने लिखा कि शाहरुख कई मौकों पर मदद करते रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे पर शाहरुख ने हमारे डिफेंस फोर्सेस का स्वागत किया और रक्षा मंत्री ने भी इस पर मुहर लगाई।'
 

Shah Rukh Khan fans supports him when trolled  for not donate towards Covid 19
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक यूजर ने शाहरुख खान का पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें शाहरुख खान कह रहे हैं कि 'मैं मुस्लिम हूं, तो मैं जो चैरिटी करता हूं, जो काम करता हूं वो बहुत पर्सनल होता है। मैं जो भी चैरिटी करता हूं उसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan fans supports him when trolled  for not donate towards Covid 19
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने डीएनए वेबसाइट की खबर शेयर करते हुए बताया कि 'साल 2009 में शाहरुख खान ने उड़ीसा के सात गांवों में बिजली पहुंचाने में मदद की थी।'

विज्ञापन
Shah Rukh Khan fans supports him when trolled  for not donate towards Covid 19
शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'जब भी जरूरत पड़ी है वो आए हैं। बेवजह टारगेट मत करो।' बता दें कि शाहरुख मीर फाउंडेशन नाम की एक संस्था चलाते हैं जो समाज की बेहतरी के लिए काम करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed