फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने लॉकडाउन करने पर देश की जनता से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'यह दुखद होगा अगर...'

Sun, 29 Mar 2020 05:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Richa Chadha reaction on his   program during Lockdown over Coronavirus
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की। इस दौरान उन्होंने देश की जनता को कोरोना वायरस से बचने की लिए सावधानियां अपनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पूरे देश में लगे लॉकडाउन के लिए गरीबों और मजदूरों से मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफी मांगने पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बेहद खास अपील भी की है। 



Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Richa Chadha reaction on his   program during Lockdown over Coronavirus
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai

ऋचा चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सर, कृपया राज्य सरकारों को निर्देश दें कि या तो प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने की व्यवस्था करें, या जहां वे हैं उनकी देखभाल की जाए। हमारी अर्थव्यवस्था और समाज की सबसे बड़ी कड़ी हैं ये मजदूर, जो मुश्किल में हैं। यह दुखद होगा अगर यह बीमारी हमारे गांवों में फैलती है।' ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Richa Chadha reaction on his   program during Lockdown over Coronavirus
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में अचानक से पूरे देश को लॉकडाउन करने पर देशवासियों से माफी मांगी है। उन्होंने मन की बात में कहा, 'आमतौर पर मैं मन की बात में कई विषयों को ले करके आता हूं। लेकिन आज देश के मन में सिर्फ एक ही बात है- 'कोरोना वैश्विक महामारी' से आया हुआ भयंकर संकट, ऐसे में मैं कुछ और कहूं वो उचित नहीं होगा। सबसे पहले मैं देशवासियों से क्षमा मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि आप मुझे जरूर क्षमा करेंगे। कुछ ऐसे फैसले लेने पड़े हैं, जिसकी वजह से आपको परेशानी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Richa Chadha reaction on his   program during Lockdown over Coronavirus
narendra modi - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'हो सकता है, बहुत से लोग मुझसे नाराज होंगे कि ऐसे कैसे सबको घर में बंद कर रखा है। मैं आपकी दिक्कतें समझता हूं, लेकिन भारत को, कोरोना के खिलाफ जीतने के लिए, ये कदम उठाए बिना कोई रास्ता नहीं था। मैं फिर एक बार, आपको जो भी असुविधा हुई है, कठिनाई हुई है, इसके लिए क्षमा मांगता हूं। गरीब भाई-बहनों से क्षमा मांगता हूं। आपकी परेशानी समझता हूं लेकिन 130 करोड़ देशवासियों को बचाने के लिए इसके सिवा और कोई रास्ता नहीं था, इसलिए ये कठोर कदम उठाना आवश्यक था।'

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Richa Chadha reaction on his   program during Lockdown over Coronavirus
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'कोरोना वायरस ने दुनिया को कैद कर दिया है। ये ना तो राष्ट्र की सीमाओं में बंधा है, न ही कोई क्षेत्र देखता है और न ही कोई मौसम इसलिए लोगों को, इसे खत्म करने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वायरस के कारण सर्वाधिक 453 मौतें हुई। मैं जानता हूं कि कोई कानून नहीं तोड़ना चाहता, लेकिन कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं क्योंकि अभी भी वो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे। अगर आप 21 दिनों के लॉकडाउन का नियम तोड़ेंगे तो वायरस से बचना मुश्किल होगा।'

पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय ने दान किए 25 करोड़ रुपये, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- 'असली हीरो आप'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed