{"_id":"5e78a3228ebc3e6fd5009100","slug":"randeep-hooda-said-akshay-kumar-film-kesari-not-excite-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणदीप हुड्डा के लिए मायने नहीं रखती अक्षय कुमार की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी जोरदार कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणदीप हुड्डा के लिए मायने नहीं रखती अक्षय कुमार की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी जोरदार कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Randeep Hooda, Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडडा ने अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म केसरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फिल्म केसरी को लेकर कहा है कि यह फिल्म उनके लिए कुछ मायने नहीं रखी है। अक्षय कुमार की ये फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
2 of 4
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा ने हाल ही में मुंबई मिरर से बात की। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों के बारे में बताया। रणदीप हुड्डा ने भी सारागढ़ी की लड़ाई पर बनी फिल्म में काम किया। उनकी उस फिल्म का नाम बैटल ऑफ सारागढ़ी है। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी देखी है। इस पर रणदीप हुड्डा ने कहा कि उनके लिए ये फिल्म कुछ भी मायने नहीं रखती है।
3 of 4
Randeep Hooda
- फोटो : social media
रणदीप डुडडा ने अपने इस बयान की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि, इस बात से दुख होता है कि दर्शक यह नहीं देख पाए कि कहानी की वास्तविक भावनाओं के साथ किसमें अधिक प्रामाणिक संस्करण हैं। इसके अलावा, आप आगे बढ़ना सीखते हैं। यात्रा के माध्यम से, मैंने सिख धर्म के सिद्धांतों को सीखा और अब मैं एक बेहतर व्यक्ति हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kesari
- फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी मार्च साल 2019 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था। फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।