सब्सक्राइब करें

कभी आत्महत्या करना चाहती थीं कनिका कपूर, अब कोरोना वायरस से लड़ रही हैं जंग, जानें सिंगर की जिंदगी की अहम बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 23 Mar 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 positive singer Kanika Kapoor wanted to suicide
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुई गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी  हुई हैं। लंदन से लौटने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रहने की लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने सभी निर्देशों को दरकिनार करते हुए लखनऊ में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी की थी। क्या आप जानती हैं कि चर्चा में बनी हुईं कनिका कभी आत्महत्या करना चाहती थीं।

Trending Videos
Coronavirus covid 19 positive singer Kanika Kapoor wanted to suicide
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

दरअसल कनिका कपूर मामले पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में विभाजित नजर आ रहा है। एक तरफ जहां कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में बात कर रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल की तरफ से भी ऐसे बयान सामने आ चुके हैं कि कनिका कपूर स्टारडम दिखा रही हैं और पूरी तरह से उनका समर्थन नहीं कर रही हैं। 

View this post on Instagram

Hello everyone, For the past 4 days I have had signs of flu, I got myself tested and it came positive for Covid-19. My family and I are in complete quarantine now and following medical advice on how to move forward. Contact mapping of people I have been in touch with is underway aswell. I was scanned at the airport as per normal procedure 10days ago when I came back home, the symptoms have developed only 4 days ago. At this stage I would like to urge you all to practice self isolation and get tested if you have the signs. I am feeling ok, like a normal flu and a mild fever, however we need to be sensible citizens at this time and think of all around us. We can get through this without panic only if we listen to the experts and our local, state and central government directives. Wishing everyone good health. Jai Hind ! Take care, KK

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 positive singer Kanika Kapoor wanted to suicide
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

कनिका कपूर का जन्म 21 अगस्त 1978 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। बचपन से ही कनिका को गाने का शौक था। कनिका की शुरुआती पढ़ाई भी लखनऊ में ही हुई है। साल 1997 में कनिका की शादी बिजनसमैन राज चंदोक से हुई और दोनों लंदन रहने लगे। हालांकि राज और कनिका की शादी का अंत सुखद नहीं हुआ और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद कनिका मुंबई (भारत) आ गईं।  

Coronavirus covid 19 positive singer Kanika Kapoor wanted to suicide
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद लंदन में रहते हुए कनिका तीन बच्चो की मां भी बनीं। वहीं पति से तलाक लेने के बाद साल 2012 में कनिका, मुंबई आ गईं और उन्होंने सिंगिंग में अपने करियर को आगे बढ़ाने की ठानी। कनिका का पहला गाना साल 2012 में जुगनी जी रिलीज हुआ। इस गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और गाना सुपरहिट हो गया।

विज्ञापन
Coronavirus covid 19 positive singer Kanika Kapoor wanted to suicide
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

कनिका ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैं शिकायत नहीं करती हूं, और चीजों को हल करने का एक तरीका खोजने की कोशिश करती हूं। अंत में जब मैं हार मानने की कगार पर थी, भगवान ने मुझे 'बेबी डॉल' गाने का अवसर दिया। तो हां, तब मेरे पास हार मानने का कोई कारण नहीं था।' इसके साथ ही कनिका ने इंटरव्यू में बताया था कि  एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की सोची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed