रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है। कुछ दिनों पहले बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) का शूट किया गया एपिसोड आज दर्शक टीवी पर देख सकेंगे। बता दें शो के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बेयर ग्रिल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी दी है।
खत्म होने जा रहा रजनीकांत के फैंस का इंतजार, जानिए कब और कैसे देख सकते हैं 'Man vs Wild'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'भारत में रजनीकांत के साथ 'Into the wild with bear grylls' शो करना काफी मजेदार रहा। उनके करोड़ों फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह एक्शन जल्द शुरू होने वाला है। शो का प्रीमियर आज रात 8 बजे होगा।'
The excitement in India around my adventure @rajinikanth on “Into The Wild with @BearGrylls” has been amazing to see. And for the hundreds of MILLIONS of his fans, the wait is over and the action is about to begin. The show premieres tonight at 8:00 pm @… https://t.co/EWGtNP466d pic.twitter.com/jcTB6mbkWQ
शो का प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। रजनीकांत के फैंस को महज कुछ ही घंटों का इंतजार और करना है फिर रात आठ बजे से यह शो शुरू हो जाएगा। मैन वर्सेज वाइल्ड में रजनीकांत के आने की खबर दो महीने पहले से ही चल रही थी। इस साल जनवरी में शो की शूटिंग पूरी होने के बाद रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर बेयर ग्रिल्स को धन्यवाद दिया था।
बेयर ग्रिल्स इस साल जनवरी में यह एपिसोड शूट करने के लिए भारत आए थे। उन्होंने रजनीकांत के साथ कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में शूट किया था। रजनीकांत से पहले 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी वाले एपिसोड को भी काफी पसंद किया गया था। रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।