फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ही नहीं खेल के भी सिकंदर निकले रणदीप हुड्डा, चोट लगने क बावजूद जीता सिल्वर मेडल

Thu, 28 Feb 2019 11:17 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 28 Feb 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda won silver medal in national equestrian championship
randeep hooda
बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेताओं में से एक रणदीप हुड्डा केवल फिल्मों के ही नहीं खेल के भी सिकंदर हैं। रणदीप ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है। अभिनेता ने हाल ही में पैर की चोट के बावजूद राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप (एनईसी) में हिस्सा लिया और रजत पदक जीत लिया। 
Randeep Hooda won silver medal in national equestrian championship
randeep hooda
अभिनय के अलावा रणदीप हुड्डा को घोड़ों से प्यार के लिए भी जाना जाता है। अब वह नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैम्पियनशिप (एनईसी) में रजत पदक के विजेता बन चुके हैं। हाल ही में मुंबई में यह घुड़सवारी चैम्पियनशिप आयोजित हुई थी। 




 
Randeep Hooda won silver medal in national equestrian championship
randeep hooda
इस बारे में रणदीप ने कहा कि आरवीसी (रेमाउंट एंड वेटनरी कॉर्प्स) और एएससी (इंडियन आर्मी सर्विस कॉर्प्स) से भारतीय टीम के साथियों की बदौलत मेरी नेशनल टीम ने ड्रीम गर्ल पर नेशनल एनईसीएल में सिल्वर मेडल हासिल किया। क्यूएमजी जनरल द्वारा मुझे मेडल दिया जाना का गर्व का क्षण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda won silver medal in national equestrian championship
randeep hooda
रणदीप ने लीग के फाइनल तक के अपने सफर को साझा किया है, जिसमें एक टखने में चोट लगना भी शामिल है। लेकिन इस चोट ने भी रणदीप को नहीं डिगाया। चोट के बावजूद, हुड्डा ने दूसरे क्वालीफाइंग दौर में भाग लिया और अंत में फाइनल में रजत पदक जीतने में सफल रहे। 
विज्ञापन
Randeep Hooda won silver medal in national equestrian championship
randeep hooda
नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैम्पियनशिप 25 फरवरी से 3 मार्च तक मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में हो रही है। बता दें कि रणदीप पिछले साल सरबजीत और बागी-2 फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए थे। रणदीप ने ये भी कहा कि अपने लक्ष्य के आगे मेरी चोट कोई मायने नहीं रखती, क्योंकि मैं हमेशा जीतना चाहता हूं और मैं फिर जीत गया हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed