फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ की 'कभी-कभी' में उनके माता-पिता भी आए थे नजर, जानें फिल्म से जुड़ी रोचक बातें

Thu, 28 Feb 2019 11:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Feb 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
43 Years Of Kabhi Kabhie Amitabh Bachchan and Rakhee gulzar Movie
कभी-कभी

बॉलीवुड में महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इंडस्ट्री को एक से बढ़ कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। 1976 में बनी 'कभी कभी' भी उन्हीं फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिससे आप जरूर रूबरू होंगे लेकिन कई किस्से ऐसे भी हैं जिनकी जानकारी शायद आपको न हो। 

43 Years Of Kabhi Kabhie Amitabh Bachchan and Rakhee gulzar Movie
कभी कभी
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कभी-कभी' को रिलीज हुए कल पूरे 43 साल हो गए। यह फिल्म 27 फरवरी 1976 को रिलीज हुई थी। 'कभी-कभी' मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन, राखी गुलजार, शशि कपूर, वहीदा रहमान, सिमी ग्रेवाल, ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।
43 Years Of Kabhi Kabhie Amitabh Bachchan and Rakhee gulzar Movie
kabhi kabhi
क्या आप जानते हैं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन भी नजर आए थे। फिल्म में शादी के एक सीन में इन दोनों को देखा जा सकता है। फिल्म में ये दोनों राखी (पूजा) के माता-पिता के रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
43 Years Of Kabhi Kabhie Amitabh Bachchan and Rakhee gulzar Movie
कभी-कभी
यश चोपड़ा को इस फिल्म का कॉन्सेट अपने दोस्त और गीतकार साहिर लुधियानवी की कविता 'कभी-कभी' पढ़कर आया था। यश चोपड़ा इस फिल्म के गाने मशहूर संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से कंपोज कराना चाहते थे लेकिन साहिर लुधियानवी को लगता था कि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल उनके गीतों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। आखिरकार ख्ययाम ने फिल्म के लिए खूबसूरत संगीत दिया। 
विज्ञापन
43 Years Of Kabhi Kabhie Amitabh Bachchan and Rakhee gulzar Movie
कभी-कभी
यश चोपड़ा ने इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की थी। फिल्म के स्टारकास्ट का पूरा परिवार इस दौरान कश्मीर में रहा था। ये फिल्म यश चोपड़ा के बेहतरीन अनुभव वाली फिल्म थी। इस फिल्म से पहले अमिताभ की इमेज एंग्री यंग मैन वाली थी लेकिन इस फिल्म की सक्सेस के बाद उन्हें रोमांटिक हीरो के लिए भी कास्ट किया जाने लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed