{"_id":"6256ba0fec8a1848ac0aa0c3","slug":"randhir-kapoor-talk-about-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-wedding-he-reveals-couple-wedding-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की शादी पर रणधीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दी बड़ी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की शादी पर रणधीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दी बड़ी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड में उन पॉपुलर कपल में शामिल हैं, जिनकी शादी का इंतजार फैंस तक करते हैं और अब फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म हो गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। रणबीर और आलिया के परिवार ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की, जिस वजह से किसी ने भी इस शादी पर कोई बयान नहीं दिया। इतना ही नहीं, शादी की फाइनल डेट तक नहीं बताई गई। लेकिन अब प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच रणबीर कपूर के ताऊ और अभिनेता रणधीर कपूर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने शादी पर खुलकर बात की।
2 of 4
रणधीर कपूर-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। लेकिन रणधीर कपूर ने अपने बयान में इन रिपोर्ट्स को गलत बताया। अभिनेता रणधीर ने कहा, 'रणबीर की शादी हो रही है, लेकिन आज नहीं। शादी 15 को है। मैं रणबीर के लिए काफी खुश हूं।'
3 of 4
रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने आलिया और रणबीर के रिसेप्शन के बारे में भी बताया। जब उनसे रिसेप्शन की डिटेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह अब तक तय नहीं हुआ है। इस पर डिस्कस कर रहे हैं। मैं मुंबई आ रहा हूं। अभी मैं गोवा में था। अब मुंबई आकर हम डिस्कशन करेंगे आज और फिर डिसाइड करेंगे।' बता दें कि रणधीर कपूर अपने भतीजे रणबीर कपूर और आलिया की शादी के लिए मुंबई पहुंचे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया - रणबीर कपूर वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी हुई संपन्न
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 'वास्तु' में हो रहे हैं, जो रणबीर कपूर का घर है। दोनों की आज यानी 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी हुई है, जिसमें परिवार के अलावा, कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। मेहंदी सेरेमनी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर एक साथ पहुंचीं। करिश्मा पीले आउटफिट में और करीना व्हाइट आउटफिट में काफी सुंदर लग रही थीं। इसी तरह, करण जौहर भी पीले रंग के कुर्ते में स्पॉट हुए। आयान मुखर्जी भी मेहंदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल कुर्ते-पजामे में वहां पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।