फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: यश की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ऋतिक रोशन की 'वॉर' का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपये

Wed, 13 Apr 2022 04:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Apr 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
Yash KGF chapter 2 hindi belt opening day advance booking breaks record of Hritik Roshan war and Marvels Avengers end game
'केजीएफ चैप्टर 2' ने तोड़ा 'वॉर' और 'एवेंजर्स एंड गेम' का रिकॉर्ड - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' देश भर में अपनी एडवांस बुकिंग के चलते रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यश स्टारर यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें संजय दत्त नकारात्मक भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही धमाल मचा रखा है। हिंदी बेल्ट में एडवांस बुकिंग से ही फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की 'केजीएफ 2' रिलीज के बाद कितना कमाल कर पाती है।


 
Yash KGF chapter 2 hindi belt opening day advance booking breaks record of Hritik Roshan war and Marvels Avengers end game
केजीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने देश भर में अपनी रिलीज से पहले ही 26.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'केजीएफ चैप्टर 2' के पहले ही 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं और अब इसकी रिलीज में सिर्फ एक दिन और बचा है। फिल्म के पहले दिन के शोज के लिए अभी से 13 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिसकी वजह से इसके कलेक्शन को खासा फायदा हुआ है। यश स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग से ही अब तक कुल 22.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह साल 2019 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' की बुकिंग के बाद अब तक की सबसे ज्यादा बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

Yash KGF chapter 2 hindi belt opening day advance booking breaks record of Hritik Roshan war and Marvels Avengers end game
केजीएफ एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ चैप्टर 2' से ओपनिंग डे पर लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद की जा रही है। यश की यह फिल्म 'वॉर' और 'एवेंजर्स: एंड गेम' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने का दमखम रखती है। 'केजीएफ चैप्टर 2' का क्रेज पूरे देश में है, और यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि रिलीज के दिन स्पॉट बुकिंग इससे भी ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash KGF chapter 2 hindi belt opening day advance booking breaks record of Hritik Roshan war and Marvels Avengers end game
KGF Chapter 2 - फोटो : insta

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'केजीएफ 2' पूरे दिन 60 से 80 प्रतिशत लोगों द्वारा देखी जाएगी। कुल मिलाकर फिल्म हिंदी बेल्ट में सही मायनों में इतिहास रच रही है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद यह देखना अभी बाकी है कि फिल्म की स्पॉट बुकिंग किस हद तक होती है। इसी से तय किया जाएगा कि यश स्टारर यह फिल्म आखिर कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती है।  


 
विज्ञापन
Yash KGF chapter 2 hindi belt opening day advance booking breaks record of Hritik Roshan war and Marvels Avengers end game
KGF 2 Star Cast in Delhi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'केजीएफ 2' की टीम फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए टीम पूरे देश में जमकर प्रचार करती दिख रही है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज करने पर विचार हो रहा है। 'केजीएफ 2' रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने भी 24 घंटों के भीतर ही 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed