रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। जिस दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का जश्न अभिनेता के आवास पर शुरू हो गया है। कथित तौर पर, कपल 14 अप्रैल को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द ही सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करेंगी। वेडिंग फंक्शन्स शुरू होने के साथ ही इन दोनों के फैंस को यहां पहुंच रहे मेहमानों का नाम जानने की उत्सुकता हो रही होगी। ऐसे में हमने फैंस के लिए वेडिंग फंक्शन्स की गेस्ट लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे दोनों को शुभकामनाएं देने 'वास्तु' पर पहुंच रहे हैं।
Ranbir Alia Wedding: बॉलीवुड के इन सेलेब्स से गुलजार हुआ रणबीर का घर 'वास्तु', देखें मेहमानों की पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की शादी के जश्न में पहुंची नीतू कपूर
दूल्हे की मां के बिना शादी का जश्न फीका होता। अपने बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ वहां पहुंची। इनके साथ रिद्धिमा की बेटी समारा और पति भरत साहनी भी मौजूद थे। इस समय नीतू की खुशी देखते ही बन रही थी।
वास्तु में पहुंची कपूर सिस्टर्स
ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर की बेटियां करीना और करिश्मा कपूर भी अपने भाई रणबीर की शादी के जश्न में सज-धज के पहुंची। करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने ऑरेंज कलर का सूट पहना है तो वहीं करीना सिल्वर लहंगे में जंच रही हैं।
आलिया के परिवार से पहुंचे यह लोग
जहां एक तरफ दूल्हे के परिवार के लोग लगातार वास्तु पहुंच रहे हैं, वहीं आलिया के परिवार से भी कुछ लोग प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हो गए हैं। आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट, पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट, रणबीर कपूर के घर पहुंच चुके हैं।
शादी के फंक्शन में पहुंचा जैन परिवार
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन, उनके दोनों बेटे अरमान और आदर जैन भी भाई की शादी के फंक्शन्स में शिरकत करने वहां पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि अरमान जैन चोटिल होने के बाद भी रणबीर के जश्न में पहुंचे हैं।