फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगोली ने कंगना को बताया रेखा की कॉपी, यूजर बोला- सस्ती छोड़ो, फ्री कॉपी भी नहीं

Fri, 11 Oct 2019 06:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Oct 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
rangoli chandel compare kangana ranaut to rekha fans troll her
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके निशाने पर बॉलीवुड स्टार्स होते हैं। 10 अक्टूबर को अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन था। इस मौके पर रंगोली ने कंगना को रेखा की कॉपी बताया। इसके बाद से यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

rangoli chandel compare kangana ranaut to rekha fans troll her
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मैं कंगना को एक्सपोज करूंगी। वो रेखा की सस्ती कॉपी हैं। ये कुछ तस्वीरें हैं, आप देखिए और तय कीजिए। इस ट्वीट के साथ रंगोली ने कंगना की कई फोटो भी ट्वीट की हैं।

rangoli chandel compare kangana ranaut to rekha fans troll her
kangana rangoli

रंगोली की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'फोटोज देख लिए और ये तय भी कर लिया। तुम्हारी बहन रेखा जी की सस्ती कॉपी तो छोड़ो फ्री कॉपी भी नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा- रेखा जी, रेखा जी हैं..उनके बराबर कोई नहीं।'

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
rangoli chandel compare kangana ranaut to rekha fans troll her
kangana ranaut, rangoli

दूसरे यूजर ने लिखा- 'पक्का ये रंगोली का दाना पानी कंगना से ही चल रहा है। ये बाते घर में करो भाई पब्लिक को बीच मैं क्यों? रेखा जी तो वाकई रेखा जी हैं।' एक और ने लिखा- 'रेखा जी के पैरों की धूल जितनी भी औकात नहीं है कंगना की।'
 




 

विज्ञापन
rangoli chandel compare kangana ranaut to rekha fans troll her
रंगोली और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रंगोली ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां करते हुए एसिड अटैक के बारे में बताया था। रंगोली ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था- 'इस तस्वीर के खींचे जाने के कुछ समय बाद ही जिस लड़के का प्रपोजल मैंने ठुकराया था, उसने मेरे चेहरे पर एक लीटर तेजाब फेंका। एसिड अटैक के बाद मुझे करीब 54 सर्जरीज से गुजरना पड़ा। सिर्फ यही नहीं मेरी छोटी बहन को इतना मारा गया कि वह मरने की कगार तक पहुंच गई थी, आखिर क्यों ?

कैमरे पर लड़की के साथ ऐसी हरकत कर बर्बाद हो गया था करियर, 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed